*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
आज से बदलेंगे गैस सिलिंडर और
हवाई सफर सहित ये पांच नियम
■
नई दिल्ली । एक जून 2021 से
भारत में पांच बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन
बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा।
एक ओर जहां इन नए नियमों से आपको राहत
मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अगर आपने कुछ बातों का
ध्यान नहीं रखा, तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो
सकता है। इसलिए इनके बारे में जानना आपके
लिए आवश्यक है। आज से जनता को गैस
सिलिंडर की कीमत में राहत मिल सकती है, वहीं
अगर सरकारी तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए, तो
यह महंगाई के इस दौर में उनके लिए एक और
झटका होगा। इसके साथ ही आज से हवाई सफर
भी महंगा होने जा रहा है। करदाता एक जून से छह
जून तक आयकर विभाग का वेब पोर्टल इस्तेमाल
नहीं कर सकेंगे। ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर बैंक
ऑफ बड़ौदा चेक पेमेंट से जुड़े नियम में बदलाव
करने जा रहा है और गूगल फोटोज की अनलिमिटेड
स्टोरेज भी समाप्त हो जाएगी।
बदलेंगे सिलिंडर के दाम
तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में
एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है।
इसलिए एक जून 2021 से देशभर में सिलिंडर की
कीमत घट या बढ़ सकती है। हर राज्य में टैस
अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से
एलपीजी के दामों में अंतर होता है। रसोई गैस
सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको
सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...