खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
बीकानेर : क्या हुआ जिला स्तरीय नियुक्तियों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा थमाए परफॉर्मा का ?
कांग्रेस के आलाकमान भूल गए, युवा नेता ने याद दिलाने भेजा खत,
बीकानेर 29 जून 2021
जिला स्तरीय पदाधिकारियों की राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस नेता सोनूराज आसुदानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर याद दिलाया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा माह जनवरी फरवरी में जिला स्तरीय नियुक्तियों का प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा परफॉर्मा थमाया गया था जिसको कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परफॉर्मा भरकर प्रभारी मंत्री एवं संगठन प्रभारी पदाधिकारियों को दिया था जिससे जिला स्तरीय समितियों में नियुक्ति हो सके किंतु अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इन परफॉर्में की सुध नहीं ली है जिससे जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग निराश हो रहा है।
आसुदानी ने पत्र में लिखा है सरकार द्वारा 85 समितियों में जिला स्तरीय एवम् उपखंड स्तरीय सदस्यों की नियुक्तियां होनी है
आसुदानी ने ध्यानकर्षित करते हुए लिखा है कि केवल दस से पंद्रह समितियों में जिला स्तरीय नियुक्तियां हो तब दस हजार कार्यकर्ताओं को राजनीतिक नियुक्तियों द्वारा एडजस्ट किया जा सकता है
आसुदानी ने मुख्यमंत्री से मांग की है अभिलंब राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस के
जिला प्रभारीयो को सक्रियता दिखानी चाहिए
जिला स्तरीय समितियां निम्न है
जिला क्रीड़ा परिषद समिति,
20 सूत्री कार्यक्रम आयोजन क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति,
जिला जल वितरण समिति, जिला महिला सहायता समिति, जिला अल्पसंख्यक मामलात कमेटी, जिला लोक शिक्षा समिति,जिला जनअभाव अभियोग निराकरण समिति,जिला समन्वयक समिति,जिला समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला जल प्रदूषण की रोकथाम समिति आदि समितियों से हजारों कार्यकर्ताओं को ऊर्जा एवं संबल मिल सकता है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...