खबरों में बीकानेर✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
✍🏻
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह इन्दोलिया ने किया यातायात थाने में रोटरी जल मंदिर का लोकार्पण
रोटरी क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष सी.ए विनोद दम्मानी एवं सचिव सुनील सारड़ा ने बताया की भीषण गर्मी का प्रकोप एवं यातायात थाने में आम जन के लिए शीतल जल प्रबंधन को देखते हुए रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा एक रोटरी जल मंदिर का का निर्माण करवाया गया जिसका लोकार्पण पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह इन्दोलिया के करकमलो द्वारा किया गया।
सहायक प्रांत पाल सुनील गुप्ता ने बताया कि लोकार्पण समारोह के विशिष्ट अतिथि यातायात थाने के उप अधीक्षक दीपचंद जी एवं रोटरी के पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन अनिल महेश्वरी रहे।
यातायात थाना प्रभारी प्रदीप सिंह चारण ने रोटरी क्लब, बीकानेर का थाना परिसर में पक्की प्याऊ, वॉटर कूलर के साथ निर्माण करवानेपर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब सदस्यों में शशि मोहन मूंदड़ा घनश्याम पारीक, आनंद पेड़ीवाल, पंकज जिंदल, संजय गुप्ता, सुरेश पेड़ीवाल, मुकेश बजाज, संजय छिपा सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विदित रहे कि रोटरी परिवार द्वारा पूर्व में भी शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर आम जन हेतु शीतल पेय जल उपलब्ध करवाने की कड़ी में अनेक जल मंदिर का निर्माण करवा जा चुका है तथा इनका वर्तमान सफल संचालन भी करवाया जा रहा हैं। वर्तमान सत्र में अब तक तीसरे जल मंदिर का लोकार्पण करवाया जा चुका है।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...