*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
रिश्वत
लेते सरपंच गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़। जिले के निंबाहेड़ा के
एक सरपंच ने इलाके के एक सफाईकर्मी
से ही रिश्वत मांग ली और वो भी उसका
दो माह का वेतन। सरपंच ने उसका 12
माह का वेतन नहीं दिया और कहा, जब
दो माह का वेतन मुझे दोगे तो ही मैं तुहें
पूरा वेतन दूंगा। 12 माह के महज 48
हजार वेतन के बदले 8 हजार की रिश्वत
मांगने वाला सरपंच सोमवार को भ्रष्टाचार
निरोधक ब्यूरो के हत्थे चढ़ गया। असल
में यह सरपंच जिले के निबाहेड़ा उपखंड
की ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ का विष्णु
मीणा है। कदमाली निवासी विष्णु ने
पंचायत के सफाईकर्मी निबाहेड़ा में
मरजीवी निवासी श्यामलाल से 12
महीने के 48 हजार वेतन देने के एवज
में 2 महीने के 8 हजार रुपए का वेतन
दिए जाने की मांग की थी। जब सरपंच
बिना रिश्वत उसका वेतन देने को राजी
नहीं हुआ तो उसने कोशिश की कि
सरपंच इस राशि को थोड़ा कम कर दे।
ऐसे में श्यामलाल ने सरपंच को डेढ़ माह
का वेतन यानी 6000 रुपए की रिश्वत
की राशि देने के लिए मना लिया। सरपंच
एक साल के वेतन के बदले 6 हजार
रुपए रिश्वत लेने को राजी हो गया और
यह राशि उसने दशहरा मैदान में आकर
देने के लिए कह दिया। इसके बाद
सफाईकर्मी ने इसकी शिकायत उदयपुर
एसीबी को कर दी। शिकायत के बाद
एसीबी ने सरपंच को ट्रेस करना शुरू कर
दिया। सत्यापन के बाद सोमवार को जब
सरपंच के पास सफाईकर्मी 6 हजार रुपए
लेकर पहुंचा तो एसीबी टीम ने उसे
दशहरा मैदान में ही रंगे हाथों गिरतार
कर लिया।
✍🏻
युगपक्ष
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...