*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट ने रेडिमिक्स काढ़ा बांटा और दिए कोविड फंड में 25,000/-
श्री मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला ने लगभग दो हजार लोगों को बांटा प्रतिकारवर्धक प्रवाही रेडिमिक्स काढ़ा
बीकानेर। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट, मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला एवं मोहता धर्मशाला के ट्रस्टीगणों विरेन्द्र मोहता, राजेंद्र मोहता, शशि मोहता, नील रतन मोहता, आशीष मोहता, गिरिराज मोहता और रमेश मोहता की की प्रेरणा से बीकानेर में श्री मोहता आयुर्वेदिक रसायन शाला की ओर से 10 मई को शुरू किया गया रेडिमिक्स प्रतिकारवर्धक प्रवाही काढ़े के वितरण का कार्य बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीकानेर जिला कलक्टर नमित मेहता को मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुख्यमंत्री कोविड फंड में 25,000/- रू का चैक प्रदान किया गया। इस से पूर्व 25 मई को इसी फंड के लिए ट्रस्ट द्वारा 25,000/- का चैक राज्य के वरिष्ठ केबीनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला के मार्फत दिया गया था। मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक योगेश पुरोहित ने बताया कि नगर निगम, बीकानेर के सभी अस्सी वार्ड के सफाई कर्मियों को उनके पार्षद के माध्यम से रेडिमिक्स काढ़े का वितरण किया गया। सभी पार्षदों को भी काढ़े और अवलेह का वितरण किया गया।
साथ ही जिला कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भी काढ़े व च्यवनप्राश अवलेह का वितरण किया गया। इसी के साथ पुलिस कर्मियों को भी काढ़े व च्यवनप्राश अवलेह का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि मोहता आयुर्वेदिक रसायनशाला और मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी सदैव समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। पुरोहित के मुताबिक इस रेडिमिक्स काढ़े की लगभग 2000 सीरप वितरित की गई है। पुरोहित ने कहा कि 10 मई से 1 जून तक चले इस अभियान में वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, शिक्षाविद् गिरिराज खैरीवाल, एडवोकेट विनोद जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर जाजड़ा व किशनलाल गेधर ने उल्लेखनीय सहयोग दिया है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...