*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
ट्रक - मोपेड की टक्कर, महिला की मौत, बुजुर्ग घायल
कोटा। जिले के दरा के निकट रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार महिला रामप्यारी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोपेड सवार बुजुर्ग घायल हो गया। दरअसल, कोटा रायपुरा निवासी बुजुर्ग पति-पत्नी गोपालपुरा माता जी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस व 108 ऐंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग पति-पत्नी दर्शन कर एनएच 52 से कोटा की और लौट रहे थे। पीछे से झालावाड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग महिला ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक के पहिए महिला की गर्दन पर चढ़ गए। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रक में प्याज भरे हुए थे। जो कोटा सब्जी मंडी जा रहे थे।
ट्रक जब्त, चालक फरार
हेड कांस्टेबल गोपाल ने बताया कि बुजुर्ग पति-पत्नी सुबह 5 बजे गोपालपुरा माताजी के दर्शन करने आए थे। वापस लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को जब्त किया है। चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।
खुलासा ✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...