*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोरोना : फंड जुटाएगा रुक्टा और मेंबर देंगे सीएम रिलीफ फंड में एक दिन का वेतन
बीकानेर - 01.05.2021
बीकानेर 1 मई 2021।राजस्थान विश्वविद्यालय एवम् महाविद्यालय शिक्षक संघ (रुक्टा) की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक डा जगत पाल की अध्यक्षता में वेबिनार द्वारा आयोजित की गई । बैठक में राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थितियों पर गहन चर्चा करते हुए,राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करने के लिए एक दिवस का वेतन सीएम रिलीफ फंड में जमा करवाने का सहमति पत्र माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भिजवाने का निर्णय लिया गया।साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी जी की हाल ही में जारी अपील को दृष्टिगत रखते हुए कोविड फंड एकत्र करने का निर्णय लिया गया,जो सीएम रिलीफ फंड में 18 से 45 वर्ष के नागरिकों को वेक्सिनेशन हेतु राज्य सरकार के व्यय हेड में जमा करवाने का निर्णय लिया गया।
त्न्ब्ज्। महामंत्री डा विजय कुमार ऐरी द्वारा सूचित किया गया कि निजी महाविद्यालयों के शिक्षकों से प्रतिवेदन प्राप्त हुए थे कि कोरोना के कारण हुए लॉक डाउन के दौरान अनेक महाविद्यालयों में शिक्षकों को कार्य मुक्त करते हुए उस अवधि का वेतन नहीं दिया गया था।इस हेतु संगठन ने पूर्व में श्रीमान आयुक्त कॉलेज शिक्षा को पत्र लिख कर जांच करवाने और आलोच्य अवधि का वेतन शिक्षकों को दिलवाए जाने की मांग की गई थी। संगठन पुनः श्रीमान आयुक्त महोदय से निवेदन करे गा कि प्रशासनिक स्तर पर इस प्रकार की व्यवस्था की जाए जिससे शोषण की पुनरावृति न हो।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की ब्।ै को लेकर पुनः सक्षम स्तर पर पत्र व्यवहार किया जाएगा एवम् माननीय उच्च शिक्षा मंत्री महोदय से भी ब्।ै के मौद्रिक लाभ पात्रता दिवस से दिलवाए जाने हेतु आदेश प्रसारित करने का निर्णय करवाने का निवेदन किया जाएगा। साथ ही त्टत्म्ै संवर्ग से जुड़े शिक्षकों के ब्।ै प्रकरणों के भी निस्तारण त्म्ै शिक्षकों के अनुरूप ही करने का भी निवेदन किया जाएगा।
डा ऐरी ने सूचित किया कि त्न्ब्ज्। के अप्रैल माह में बीकानेर में होने वाले अधिवेशन को कोरोना की भीष्म परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।स्थितियां सामान्य होने पर पुनः सीईसी की बैठक कर नई तिथियों का घोषणा की जाएगी। बैठक में सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग करते हुए महामारी से लड़ने और मानव जाति की रक्षा के लिए अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की भी अपील की गई।
बैठक के अंत में उत्तरप्रदेश चुनाव में कोरोन के कारण 554 शिक्षकों की हुई अकारण अकाल मृत्यु पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उत्तरप्रदेश सरकार के प्रति विरोध का प्रस्ताव पारित किया गया और सभी राजनैतिक, साहित्य, शिक्षण जगत, पत्रकारित और समाज के अन्य वर्गो से जुड़े सभी नागरिकों के कोरोना महामारी से आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की गई।
बैठक में डा मुदित गुप्ता, उपाध्यक्ष, डा रमेश बैरवा, सयुक्त सचिव, डा अनंत जोशी संयुक्त सचिव , डा लक्ष्मी नारायण मीणा, डा रोहिताश्व महला, डा बी एस बैरवा, डा आर एन मीना, डा अरविंद वर्मा, डा शक्ति सिंह, डा धर्मेंद्र चाहर, सदस्य डा नरेंद्र नाथ, और डा धर्मवीर कटेवा आयोजन प्रभारी सम्मिलित हुए। वेबिनार का संचालन डा भारत मीना ने किया। अंत में अध्यक्ष डा जगत पाल द्वारा मई दिवस पर सभी मजदूरों, कामगारों सहित साथियों को मजदूर दिवस की शुभकनाएं देते हुए, सभी साथियों को इस महामारी की अवधि में अपने स्तर पर और संस्थागत स्तर पर अधिक से अधिक सहयोग करने और सक्रिय रह कर गाइड लाइन का पूर्ण पालन करते हुए खुद बचने और औरों को भी बचाने की अपील की।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...