*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
'कोई भूखा ना सोए' से प्रेरित होकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया खाना
अशोक गहलोत फेन्स क्लब और राजीव यूथ क्लब का सांझा आयोजन
मुख्यमंत्री गहलोत का जन्मदिन
बीकानेर, 3 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को अशोक गहलोत फैंस क्लब तथा राजीव यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अशोक गहलोत फैंस क्लब के संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत की 'कोई भूखा ना सोए' की परिकल्पना से प्रेरित होकर जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया गया। देश-प्रदेश में कोरोना की समाप्ति तथा मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना के साथ रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। इसी प्रकार पक्षियों के लिए चुग्गा तथा गायों के लिए गुड़ वितरित किया गया। इसके साथ ही मुरलीधर व्यास कॉलोनी चौराहे पर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करते हुए आमजन को कोविड प्रोटोकॉल की पालना का संदेश दिया गया।
राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य में कोविड प्रबंधन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। जिसकी सराहना पूरे देश में हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार की नीति नीति से प्रेरित होकर दोनों संस्थाओं द्वारा इस दिशा में सतत रूप से सामूहिक अभियान चलाया जाएगा।
इस दौरान मनोज सेवग 'मन्नू भाईजी', रवि कलवानी, गौरव व्यास, गौरव मूंधड़ा, श्रवण रंगा, राहुल व्यास, राकेश उपाध्याय, प्रदीप पुरोहित, मुकेश रामावत, सरजीत सिंह, शैलेन्द्र आचार्य, रूपनारायण ओझा, नंदलाल व्यास, विक्रम पुरोहित आदि मौजूद रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...