*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
ये गैर जिम्मेदारी अपने ही लोगों के जीवन को संकट में डाल रही है
- हेम शर्मा - -
हम कितने हैं गैर जिम्मेदार नागरिक...
खबर अपडेट। क्या इस संकट की घड़ी में हम गैर जिम्मेदार नागरिकों की श्रेणी में तो नहीं आते ? बड़ा विडम्बना पूर्ण सवाल है। हम कहते पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं है। अस्पतालों में रोगियों की ठीक देखभाल नहीं होती। प्रशासन व सरकार में सुनवाई नहीं होती।। जरा सोचो आप जो कहते हो कहीं इसका उल्टा तो नहीं है। पुलिस वाले कहते हैं जब कर्फ़्यू लगा तो आम आदमी तो क्या पढे लिखे भी अनदेखी करते हैं। पालना की समझाइश करते हैं तो धौंस दिखाते हैं। पुलिस की दृष्टि में नागरिक गैर जिम्मेदार हैं। अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था में लगे मेडिकल, पैरामेडिकल स्टाफ मरीज के साथ आए लोगों से परेशान हैं कि लोग हैं कि समझते ही नहीं। नेतागिरी करके काम में बाधा डालते हैं। सब्जी ठेले वाले कहते हैं दूध सब्जी लेने आने वाले लोग एक दूसरे के ऊपर पड़ते हैं। सोशियल डिस्टेसिग के मायने समझते ही नहीं है। लोग बाजार में बेशर्म होकर यूं घूमते रहते हैं। गेर जिम्मेदार नागरिक की इंतहा तो तब होती है जब बिना मास्क के बैठे सार्वजनिक स्थानों, चौकों पर हथाई में गाइड लाइन ओर कर्फ्यू ऊपर टांग देते हैं। वाह रे लोकतंत्र के नागरिकों। प्रशासन और सरकार तो हर समीक्षा बैठक में कहते कि लोग गैर जिम्मेदार है। कोविड गाइड लाइन की पालना नहीं कर रहे हैं।। क्या हम सभी नागरिक अपनी गैर जिम्मेदारी को मानने को भी तैयार हैं क्या ? सच में अपने दिल पर हाथ रखकर सोचो कि हम कितने गैर जिम्मेदार नागरिक हैं। वो भी तब जब हमारे अपनों के जीवन पर संकट आया हुआ है। ये गैर जिम्मेदारी अपने ही लोगों के जीवन को संकट में डाल रही है। बताओ नागरिको का खुद के स्तर पर क्या जवाब है ? कोई जवाब है..। हम लोग इंसानियत के लिए कम से कम एक पखवाड़े के लिए तो जिम्मेदार नागरिक बने । घर से बाहर नहीं निकले हर हाल में। कोरोनो की चेन टूट जाएगीं। और आपका गैर जिम्मेदार नागरिक होने का कलंक मिट जाएगा। शिव ओम की ये पंक्तियां .....खैरियत से हूँ मैं,, आप सब अपनी सुरक्षा रखना,,
लगाके मास्क, दो गज ,दूरी,धोके हाथ,घर मैं ही सुरक्षित रहना,,
हर हाल मैं संयम से,सर्तक रहकर गाईड लाईन की पालना करना,,
गुजर गये कई दौर,ये वक्त भी गुजर जायेगा,
आयेगा अच्छा भी वक्त,अपनी समझ से हौसलों को बुलंद रखना,, कोरोना महामारी से मानव की रक्षा के लिए जिम्मेदार नागरिक बनो।
ये भी पढ़ें 👇
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...