*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*कोरोना जागरूकता अभियान*
*नत्थूसर गेट क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर आमजन से की समझाइश*
बीकानेर, 3 मई। कोरोना जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को एनसीसी की सात राज बटालियन द्वारा नत्थूसर गेट क्षेत्र की किराणा, दूध और दवाईयों की दुकानों पर स्टीकर तथा ऑटो रिक्शा पर पोस्टर चिपकाकर आमजन से कोविड एडवाइजरी की पालना की अपील की गई। जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर की पहल पर सात राज बटालियन के एनसीसी के कैडेट्स और स्काउट गाइड के रोवर-रेंजर्स द्वारा जागरूकता का सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को नत्थूसर गेट क्षेत्र में आमजन को जागरूक किया गया।
जोशी ने बताया कि आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क के द्वारा पेम्पलेट तथा परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए पोस्टर भी चस्पा किए गए।
इस दौरान एनसीसी के सीनियर अंडर आॅफिसर हितेश शर्मा, अंडर आॅफिसर तुषार बजाज, इतिश्री राजावत, सर्जेंट गणेश गिरी, कैडेट रामदेव, जितेन्द्र, दिनेश, इन्द्रजीत, श्रवणसिंह, हेमलता, आदित्य तिवारी मौजूद रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...