*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
निर्माण कार्य में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं को दूर करता है गौ पूजन :- विशोकानंद भारती महाराज
किसी भी निर्माण कार्य में सबसे अधिक महत्त्व प्रकृति का होता है और प्रकृति के दोष से बचने का एक मात्र उपाय निर्माण स्थल पर गायों व नंदी का पूजन यह शब्द श्रीमति सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल परिसर में प्रस्तावित मेडिसिन विंग हेतु आवंटित भूमि पर गौ पूजन कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहे | ट्रस्ट के प्रतिनधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी के.एल. मूंधड़ा द्वारा 400 बैड की मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया जा रहा है जिसका पूरा लाभ बीकानेर संभाग के मरीजों को मिलेगा | इस प्रस्तावित अस्पताल भवन में 50 बैड के लग्जरी कोटेज, 8 वार्ड, 40 बैड का आईसीयू, 2 आईसोलेशन वार्ड, ट्रेनिंग होल, 8 डॉ. चेंबर, पूरे बेसमेंट में कार पार्किंग एरिया, रोगियों की सुविधा के लिए 4 लिफ्ट, 4 सीढियां, रेम्प, 2 लाख लीटर का अंडरग्राऊंड वाटर टेंक, ओवर हेड वाटर टेंक, फायर फाइटिंग सिस्टम, जेनरेटर सेट रूम व रोगियों के लिए केन्टीन का निर्माण करवाया जाएगा । कार्यक्रम में गायों एवं नंदी की व्यवस्था श्री कृष्ण गौशाला संस्थान पलाना के परताराम चौधरी द्वारा की गई और शीघ्र ही कोरोना महामारी का प्रभाव हटते ही भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा | इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कोलेज प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य, पीबीएम मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. बी.के. गुप्ता, डॉ. संजय कोचर, नगर निगम आयुक्त ए.एच. गौरी, कमल कल्ला, जुगल राठी, डॉ जितेंद्र आचार्य, विनोद जोशी, ओमप्रकाश करनानी, डॉ. प्रकाश ओझा, वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, किशन मूंधड़ा, मनीष तापड़िया एवं कृष्ण गौशाला संस्थान पलाना के पन्नाराम, रामचंद्र, रामलाल, मदनलाल एवं पुरखाराम आदि उपस्थित हुए |
। ✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...