*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
कोविड-19 संबंधी कोई समस्या समाधान के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के हेल्पलाइन नंबर जारी
माननीय न्यायाधिपति संगीत लोढ़ा व सदस्य सचिव ब्रजेन्द्र जैन द्वारा कॉविड़-19 से संबंधित हैल्पलाईन नम्बरों हेतु जारी दिशा निर्देशों बाबत् समस्त जिलों के सचिवगण के साथ एक वर्चुअल बैठक
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर पीठ, जयपुर द्वारा जनहित याचिका संख्या 5127/2021 राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन बनाम राज्य सरकार में दिनांक 28.04.2021 को पारित आदेशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के क्रम में माननीय न्यायाधिपति श्री संगीत लोढ़ा, कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, सदस्य सचिव श्री ब्रजेन्द्र कुमार जैन, की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग दिनांक 30.04.2021 को आयोजित की गयी। जिसमें राजस्थान के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवगण ने भाग लिया। उक्त जनहित याचिका में माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री इन्द्रजीत महन्ती की खण्डपीठ द्वारा राज्य स्तर पर एवं जिला स्तर पर कोविड़-19 की परिस्थितियों के दृष्टिगत, समितियों के गठन बाबत् निर्देश दिये गये है।
उक्त समितियां हैल्पलाईन नम्बर का 24 घंटे संचालन करेगी, साथ ही नियमित रूप से राज्य सरकार द्वारा अधिकृत अधिकारियों से सम्पर्क करते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता जैसे पीडि़त को एम्बुलेंस उपलब्ध कराना, अस्पताल में भर्ती कराना एवं अन्य चिकित्सकीय देखभाल इत्यादि सुविधाए उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करेंगी।
राज्य प्राधिकरण एवं सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हैल्पलाईन नम्बर 24 घंटे कार्य करेंगे। जो राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की बेबसाईट ूूण्तसेंण्हवअण्पदऋ पर उपलब्ध है।
राज्य सरकार की ओर से कोविड़-19 की रोकथाम हेतु अधिकृत अधिकारी, गठित समितियों द्वारा रैफर किये गये पीडि़तों की समस्याओं के निदान हेतु की गयी कार्यवाही का रिकार्ड संधारित करेंगे एवं समिति को अवगत करायेंगे।
आमजन को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 संबंधी कोई समस्या हो तो इसके लिये वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के 24 घंटे क्रियाशील रहने वाले हैल्प लाईन नं.8306002108 सम्पर्क कर सकते है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...