*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
"यह राजनीति नहीं राजनीति का जवाब है" - मदन गोपाल मेघवाल (से.नि. IPS)
माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अर्जुन मेघवाल जी कहते हैं कि वैक्सीनेसन राज्यों का विषय है तो कृपया यह भी बता दें कि 45 वर्ष से ऊपर की उम्र वाले केंद्र के विषय मे और 18 से 45 तक वाले राज्य के विषय मे आते हैं। कृपया ऐसा प्रावधान हैं तो बता दें।यदि ऐसा प्रावधान नहीं तो उन युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार क्यो किया जा रहा है जिनके वोट से ही केंद्र में आपकी सरकार बनी है। क्या आपकी सरकार व आपकी पार्टी अपनी अघोषित नीति "फुट डालो और राज करो" के तहत देश की जनता को उम्र के आधार बांटना चाहती है। ऐसा नहीं है तो इस वैश्विक महामारी के समय मे जब सारे अधिकार आपने यानि केंद्र ने ले लिए हैं,PM केयर फण्ड में कई हजारों करोड़ की राशि आपके पास है,डीजल व पैट्रॉल पर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी का लाखों करोड़ रुपये का धन आपके पास है,कोरोना से निपटने के नाम पर विदेशों से एक अरब डॉलर(करीब 7500 करोड़ रुपये) का ऋण आपने लिया है,रिजर्व बैंक से भी लाखों करोड़ रुपये अतिरिक्त निकल लिए,राज्यों को GST का पूरा पैसा भी नहीं दे रहे हो। आपके पास 8500×2 करोड़ के हवाई जहाज खरीदने के लिए धन है,सेंट्रल विस्टा पर 20000 हजार करोड़ लगाने के लिए धन है,जिनकी कोई तत्काल आवश्यकता नहीं है,हजारों करोड़ रुपये लगाकर भाजपा के कार्यालय बनाना आपकी प्राथमिकता हो सकती है, तो देश के युवा वर्ग के स्वास्थ्य के प्रति विमुख क्यों हो तथा यह जिम्मेदारी निभाने से कतरा क्यों रहे हो ? मंत्री जी अब जनता जाग चुकी है आपकी हर चालबाजी को बखूबी समझ रही है व करारा जवाब भी देना सीख गई है। चालाकी छोड़ो भलमानसियत अपनाओ। सौ (100) कुचालाकियों से एक ठोस एवं मानवता वादी नीति अपनाना कहीं श्रेयस्कर होती है। जय भारत....
मदन गोपाल मेघवाल (से.नि. IPS)
लोकसभा प्रत्याशी,बीकानेर
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...