*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*मर्यादाओ के अनुरूप सुरक्षा के माकूल प्रबंध के साथ शिक्षको की लगाई जावे ड्यूटी*
_शिक्षको को वैक्सीन लगाने के आदेश पारित करवाने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र_
बीकानेर । 29 अप्रैल 2021। राज्य के शिक्षा विभाग को छोड़कर सभी विभागों के कार्मिकों को वैक्सीन के टीके लगे 3 बित जाने के बाद भी शिक्षको को वैक्सीन टीके लगाने के लिए राज्य स्तर एवं शिक्षा विभाग द्वारा किसी प्रकार की पहल नही करना अत्यंत खेदजनक होकर शिक्षको के साथ अत्याचार करने के समक्ष है।
राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) के *प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास* ने बताया कि शिक्षा विभाग एवं प्रशासन द्वारा शिक्षको के लिए नित नए नए आदेश जारी कर मेडिकल किट वितरण, पेट्रोल पंप, निगरानी समिति, खाद्यान्न वितरण, सर्वे, वैक्सीन सर्वे ,विवाह समारोह की रिपोर्ट व निगरानी इत्यादि अनेक कार्यो में लगा दिया जाता है। इसमे से कई कार्य शिक्षको की मर्यादाओ व गरिमा के विरुद्ध है।
*संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सम्पतसिंह* ने बताया कि शिक्षको से बीएलओ का कार्य लिया जा रहा है। जहाँ भीड़भाड़ एवं संक्रमण की सम्भावनाए अत्यधिक रहती है। किंतु जब शिक्षको को वैक्सीन लगाने की बारी हो , शिक्षको को कोरोना वारियर्स की उपाधि देनी हो अथवा शिक्षको के कोरोना ड्यूटी में बीमा देने के बात हो तो शिक्षको को नजरअंदाज कर दिया जाता है। जिससे शिक्षको में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जबकि शिक्षको के अतिरिक्त इन कार्यो में ड्यूटी हेतु अन्य विभाग के कर्मचारी भी उपलब्ध है।
*संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन शर्मा* ने बताया कि सामाजिक सरोकार व सेवा कार्य मे राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय सदैव अग्रणी रहा है।संगठन के शिक्षको ने हमेशा राजकीय आदेशो की पालना कर अपने दायित्व का निर्वहन किया है।कोरोनाकाल की प्रथम लहर के समय संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में सेवा के विभिन्न कार्य कर सहयोग प्रदान किया है।
*संगठन के अतिरिक्त महामंत्री महेंद्र लखारा* ने बताया कि संगठन की 40 जिला इकाइयो से प्राप्त सेवा कार्यो के विवरण में 1584 स्थानों पर 5551 कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया। जिसमे सहयोग राशि अलग अलग फंड में यथा पीएम केयर्स फंड में 2,53,316, सीएम रीलीफ फंड में 5,28,264, स्थानीय प्रशासन को 6,45,276, सेवा भारती को 68,600, अन्य माध्यम से 4,08,803 , कुल सहयोग राशि 19,08,108 इसके अतिरिक्त कुल राशन किट 5659, भोजन पैकेट 17644, कुल मास्क वितरण 57229 तथा 52570 बंधु बहिनों को काढ़ा वितरण,पक्षियों हेतु परिंडे 10995, पक्षियों हेतु दाना 53 क्विंटल, 3203 किग्रा गोशाला में चारा सफाई कर्मीयों को भेंट 50 साड़ी व 500 गमछे ,पौधारोपण 37285 एवं रक्तदान 185 यूनिट किया गया।
प्रदेश महिला मंत्री श्रीमती अरुणा शर्मा ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर प्रारम्भ होते ही संगठन ने राज्य के 1112 शिक्षको की सूची मय दूरभाष नम्बर जारी कर शिक्षको व आमजन के लिए भोजन सामग्री,दवाई एवं प्लाज्मा डोनर हेतु आवश्यक सहयोग की अभिनव पहल की है।संगठन द्वारा प्रत्येक जिला केंद्र पर 5 एवं प्रत्येक उपशाखा केंद्र पर 3 शिक्षको की टोली बनाई है। राजस्थान में कुल 39 जिला केंद्र व 195 शिक्षक तथा 313 उपशाखा केंद्र पर 917 शिक्षको की टोली बनाई गई है।इस प्रकार जिला व उपशाखा केंद्र मिलाकर 352 केंद्र पर 1112 शिक्षको की टोलियां बनाई गई है।जो मदद के लिए तैयार है। किन्तु जब शिक्षको के साथ शोषण होता है तो राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) अपनी आवाज बुलंद करता है।
*संगठन प्रदेश मंत्री रवि आचार्य* ने बताया कि संगठन ने मुख्यमंत्री ,शिक्षामंत्री व प्रमुख शासन सचिव स्कूली शिक्षा राजस्थान सरकार एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को ज्ञापन भेजकर अन्य विभाग के कर्मचारियों की तरह समभाव रखते हुए शिक्षको को जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने ,ड्यूटी से पूर्व शिक्षको की सुरक्षा व्यवस्था के माकूल प्रबंध करने,शिक्षको की मर्यादा के अनुरूप कार्य में ही ड्यूटी लगाने एवं शिक्षको के अतिरिक्त अन्य विभाग के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाने के आदेश पारित करवाकर राहत प्रदान करने की मांग की है।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...