*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*


*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर में घूमता आईना - 8 : जाने दो साब गाड़ी में दवाइयों के कार्टून हैं, उसे कोरोनिल लेनी थी,
पीबीएम इलाके में गूंजी चेतावनी,
अकेला कोटगेट रेलफाटक ,
- मोहन थानवी
बीकानेर
बुधवार स्ट्रीट से आदर्श कॉलोनी तक और अंबेडकर सर्किल से पीबीएम अस्पताल के आगे तक लाउडस्पीकर पर कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के संदेश की उद्घोषणा और अवहेलना पर चेतावनी गूंज रही थी। इसी बीच कार्टूनों से भरी एक गाड़ी मेडिकल कॉलेज की ओर से आई तो एक पुलिसकर्मी ने उसे रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी रोकते-रोकते कहा - जाने दो साब गाड़ी में दवाइयों के कार्टून हैं। पुलिसकर्मी ने डंडे से एक कार्टून पर ठक ठक करते उसे जाने का इशारा कर दिया गाड़ी चालक को रुकना ही नहीं पड़ा और वह वहां से सीधा एक्स-रे गली की ओर मुड़ गया। इधर, पुलिस कर्मियों का दल बढ़ा चला जा रहा था। हमने देखा, वहां से गुजरने वाले और दवा की दुकानों पर बैठे लोग इस कड़ी धूप में भी पुलिस कर्मियों की कर्मठता को सलाम करने के अंदाज में खड़े हो उन्हें देख रहे थे। जी हां, ऐसा हुआ गुरुवार को, जब सीओ सदर पवन भदौरिया ने टीम के साथ इस इलाके में पैदल मार्च किया। उनके साथ पुलिस सदर थाना प्रभारी सत्य नारायण गोदारा भी मौजूद रहे। अंबेडकर सर्किल से रानी बाजार पुलिया इलाके में भी सड़क पर सी ओ सदर भदौरिया ने पैदल मार्च किया। आज खास बात ये नजर आई कि बीते दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोग बहुत कम दिखाई दिए। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि 3 मई के बाद लॉक डाउन की यह पाबंदी 15 दिन के लिए बढ़ाई जा सकने के कयास भी लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रहे हैं। उधर, ढोला-मारू क्षेत्र में साइकिल पर जा रहे हैं एक अधेड़ को जब पुलिसकर्मी ने रोककर पूछा - कहां जा रहे हो तो वह पतंजलि का एक कार्ड दिखाता हुआ बोला - कोरोनिल दवा लेने जा रहा हूं। जाने का इशारा होते ही वह साइकिल के पैडल चलाता दिखा। यूं, हमें आज कोटगेट पर रेलवे फाटक सिर उठाए ऊंचा मिला तो जरा भी खुशी नहीं हुई क्योंकि चिलचिलाती धूप में वहां उस रेल फाटक के अलावा और कोई नहीं था। वहां से दूर, जस्सुसर गेट इलाके में भी लोगों की अन्य दिनों की अपेक्षा कमी नजर आई। हालांकि इस इलाके में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों का दौड़ना कौतुक पैदा नहीं कर रहा था। कुछ देर बाद मालूम चला कि इलाके में सीताराम भवन का एक हिस्सा सीज कर दिया गया है। लगभग ऐसे ही तरीके से तीर्थ स्थंभ क्षेत्र में भी सरकारी अमले की गाड़ियों की दौड़-धूप दिखी और बाद में तो शहरभर में खबर वायरल हो गई कि खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार एवं नेचर रेस्टोरेंट आगामी आदेशों तक सीज हो गए हैं।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...