*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*

*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
घर घर में आयोजित हुयी महावीर जयंती
बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर महावीर जयन्ती को घर में सामायिक करके मनाया। दो वर्ष का पार्थ व नौ वर्ष का दीपंकर सामयिक करते हुए।
घर घर में आयोजित हुयी महावीर जयंती
बीकानेर 25 अप्रैल। बीकानेर क्षेत्र में महावीर जयंती का आयोजन लोगों ने अपने अपने घरों में जप तप आराधना करके मनाया। जैन महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि घर घर में महावीर जयंती का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि जैन महासभा ने वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन जप तप आराधना हेतु संकल्प पत्र का लिंक पुरे समाज में भेजा जिसको बहुत लोगों ने लाभ उठाया व भगवान् महावीर को भावांजलि अर्पित की। छोटे छोटे बच्चों ने भी सामायिक करके जैन संस्कृति के संरक्षण में महती भूमिका अदा की, बालक युवा बुजुर्ग और महिलाएं हर कोई भगवान महावीर जैसे जन नायक को उनके जन्म कल्यणक के अवसर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने को आतुर हो उठा। घर घर धार्मिक स्थल बन गया।
जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के अवसर पर बीकानेर गंगाशहर भीनासर के हजारों घरों में हजारों लोगों ने माला, सामायिक, स्वाध्याय, उपवास, आयम्बिल, एकसान.व्यंजन सीमा, ध्यान, मौन व प्रार्थना करके रात्रि भोजन निषेध रखकर भगवान महावीर का स्मरण किया व भावांजलि दी। उन्होंने बताया कि नवकार महामंत्र का नांद हजारों कंठो से गुंजायमान हो उठा। घर घर में बच्चों से बुजुर्गों ने आधयात्मिक आराधना करके भगवान महावीर का मंगल स्मरण किया।
महामंत्री सुरेंद्र जैन ने बताया कि श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ संघ की वरिष्ठ साध्वीश्री सौम्यप्रभाए साध्वीश्री सौम्य दर्शनाए अक्षय दर्शना व परमदर्शना ने कोचरों के चैक के महिला उपासरे में रविवार को ओली पर्व की सम्यक ज्ञान पद की आराधना के स्तुति व वंदना की। साध्वीश्री सौम्यप्रभा ने कहा कि सर्व दुखों का मूल आत्मा का ज्ञान है सुख का मूल आत्मा का ज्ञान !सातवें दिन सम्यक ज्ञान के साथ भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक की स्मृति में उनकी भक्ति की गई। आयोजन से जुड़े सुरेन्द्र बद्धाणी जैन ने बताया कि अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान श्री महावीर की जयंती पर साध्वी जी के संदेश को वर्चुअल माध्यम से भेजा गया।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...