*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*जलदाय मंत्री ने सपत्नीक लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज*
जयपुर, 26 अप्रैल। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा डिस्पेंसरी में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शिवकुमारी कल्ला के साथ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
डॉ. कल्ला ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और संक्रमण को रोकने का कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के निःशुल्क कोविड टीकाकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से 3 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
जलदाय मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नम्बर आने पर वैक्सीन प्राथमिकता से लगवाएं। साथ ही जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सरकार की गाइडलाइन एवं ‘कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर‘ की अक्षरशः पालना कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी से निर्वहन करे।
------
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...