*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*


*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर में घूमता आईना 9 - भोजन पहुंच जाएगा, बाइक गली में ले जाओ
बीकानेर
बीकानेर में संक्रमितों की बढ़ती संख्या और चढ़ता पारा इन दोनों वजहों से कर्फ्यू में छूट के समय के बाद बाजार में वीरानगी छाई दिखी । तैनात पुलिसकर्मी अवश्य तेज धूप में इधर से उधर होते रहे। कहीं कहीं अनुमत दुकानें अवश्य खुली थी और उनमें देर बाद इक्का दुक्का लोग भी आते जाते मिले। मगर सड़कें और बाजार लगभग वीरान दिखाई रहे। बावजूद इसके इस विकट घड़ी में भी है इक्का-दुक्का ऐसे लोग भी दिखाई दिए जो संभवतः अनिवार्यता के चलते कहीं जा रहे थे। ऐसे लोगों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहती है। विशेष रूप से उस समय जब पुलिस के आला अधिकारी राउंड पर निकलने को हों। ऐसा ही नजारा जोशी वाड़ा में दिखाई दिया। वहां से निकलते वाहन चालक को भी इधर-उधर गलियों में जाने को कह दिया गया। ऐसे हालात वाले दिनों में हम भी आप तक अधिकांश सूचनाएं फोटो वीडियो क्लिप और मोबाइल फोन के माध्यम से एकत्रित पहुंचाने की प्रक्रिया अपनाने लगे हैं। इसी तकनीक का उपयोग आज एक पाठक ने भी किया पाठक ने हमें फोन कर पूछा कि कोरोना संक्रमित परिवार के दो सदस्यों के लिए भोजन का इंतजाम कौन सा ट्रस्ट कर रहा है। हमने महावीर रांका जी के रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व स्व. पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिए गए ट्रोल फ्री नं 9358411001 /9358411002 बता दिए। सुखद अनुभव रहा कि
2 मिनट बाद ही पाठक का फोन वापस आ गया और उसने बताया कि रांका जी ने विश्वास दिलाया है कि बताए गए पते पर भोजन समय पर पहुंच जाएगा। उधर, पी.बी.एम परिसर में छात्रों ने जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प दोहराते हुए कार्यारंभ किया। इस अवसर पर राजकुमार किराडू, अनिल कल्ला सहयोगियों सहित सक्रिय रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...