*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*





*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर में घूमता आईना - 6 : नहीं मिला आटोरिक्शा, छोड़ आए हम कचोरियों वाली गलियां, डाॅक्टर पहुंचे आक्सीजन प्लांट के इर्दगिर्द,
कलक्टर, एसपी ने यादगार पल सहेजने की छूट पर नरमी बरती
- मोहन थानवी
बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार को सुबह के 11:00 भी नहीं बजे थे कि बाजार सूना होने लगा। कारण एक तो कर्फ्यू का समय दूसरा धूप इतनी तल्ख के बदन झुलसने सा लगा। इस दरमियान बाजार का जायजा लेने निकलीं एसपी प्रीति चंद्रा। उनके साथ पुलिस का जाब्ता था। आगे-आगे चल रहे पुलिसकर्मी लोगों को एक तरफ रहने का इशारा कर रहे थे। बाजार में कर्फ्यू छूट समय में अपेक्षा से कुछ ज्यादा ही लोगों की आवाजाही देख एसपी नाराज हुईं। वैसे, आज विवाह समारोहों में फोटोग्राफी और विडियोग्राफी तथा एलईडी कार्य करने वाले साथियों को जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान छूट देने की मांग को लेकर एपीआईथ्री और बीकानेर प्रेस क्लब का एक शिष्टमंडल जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा से मिला था। उनकी ओर से सकारात्मक आश्वासन पाकर शिष्ट मंडल में शामिल एपीआईथ्री के अध्यक्ष नौशाद अली,प्रेस क्लब अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,एपीथ्रीआई के महासचिव दिनेश गुप्ता के प्रयास सफल हुए।
इस बीच, हमने सज्जनालय कोटगेट के पास जोशीवाड़ा से जरा पहले विश्वज्योति वाली गली को देखा जो सुनसान थी यह कभी कचौरियों से महकती थी। अब यहाँ बिजली सामान की बंद दुकानें दिखी। पूरे बाजार में यूं अनुमत दुकानों के अलावा बाकी दुकानें बंद मिली। केईएम रोड पर टेलरिंग स्ट्रीट भी कचौरियों की महक से परे मिली। जानकारी यह भी मिल रही है कि कचौरियों की महक शहर भर से नदारद है। बीते दिनों से बैरिकेडिंग के कारण लोगों को इधर उधर के रास्तों से आना जाना अब अखरता नहीं लेकिन गंगा शहर के लोगों ने थाना अधिकारी को जब समस्या बताई तो रामरतन कोचर सर्किल से उपनगर की ओर आने वाले रास्ते के बैरिकेड्स उन्होंने एक बारगी छूट के समय सुबह 11:00 बजे तक के लिए हटवा दिए। इधर, पीबीएम में हमने देखा कि आॅक्सीजन सप्लाई निर्बाध बनाए रखने के लिए प्लांट के नजदीक डॉक्टरों और अधिकारियों का दल तीखी धूप में भी आ जुटा। हमारे मीडिया साथी अलंकार गोस्वामी ने जानकारी जुटाई। दरअसल पीबीएम अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में प्रेशर डाउन हुआ। जिससे ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों को काफी परेशानी हुई। बीछवाल प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई मिलने पर राहत मिली। पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही के अनुसार प्लांट के लगातार तीन दिनों से चलने के कारण प्रेशर डाउन हुआ। आगामी दिनों में इस प्लांट की वजह से काफी सहूलियत मिलेगी। दूसरी ओर, पब्लिक पार्क रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने पार्क किए हुए वाहनों के बीच दो तीन महिलाएं आटोरिक्शा न मिलने पर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाती दिखी। चूंकि, कर्फ्यू के समय सख्ती है, अलावा इसके भीषण गर्मी के कारण लगभग शहर के रोड जन शून्य और सन्नाटे में रहे।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...