*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
*जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा डोनेट अभियान के तहत खालिद कोहरी बने जमीअत उलमा के 44वें प्लाज़्मा डोनर*
बीकानेर: 26 अप्रैल 2020 को जमीअत उलमा बीकानेर की प्रेरणा से मोहम्मद ख़ालिद कोहरी ने पीबीएम हॉस्पिटल में तीसरी मर्तबा प्लाज़्मा डोनेट किया, जमीअत उलमा बीकानेर के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए जब से बीकानेर में प्लाज़्मा थैरेपी शुरू हुई उसी दिन से हम लोगों ने *जमीअत उलमा बीकानेर प्लाज़्मा डोनेट अभियान* चलाकर प्लाज्मा डोनेट के लिए कोविड19 से रिकवर हुवे लोगों से सम्पर्क कर उनको प्लाज़्मा देने के लिए तैयार किया जिसका नतीजा है कि हमारी इस संस्था के माध्यम से पीबीएम में आज तक 44 प्लाज़्मा डोनर्स अपना प्लाज़्मा डोनेट कर चुके हैं, जो अपने-आप में एक बड़ा योगदान है, इसके अलावा भी हमारी संस्था 2012 से लगातार ब्लड डोनेशन कैम्प भी आयोजित करती रहती है,बहरहाल आज के डोनर मोहम्मद खालिद कोहरी का हम शुक्रिया अदा करते हैं कि इन्होंने तीसरी बार अपना प्लाज़्मा डोनेट किया है जिसकी जितनी प्रशंषा की जाये वो कम है,अब चूंकि कोरोना का नया स्ट्रेन विकराल रूप ले चुका है तो ऐसे मौक़े पर लोगों को पहले ज़्यादा सरकार की गाइडलाइन अपनाने की और जो लोग रिकवर हो रहे हैं उनसे एकबार पुनः अपना प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील करते हैं।। इस मौके पर डॉक्टर प्रेम पड़िहार,डॉक्टर ईशान,फिक्रे मिल्लत के उपाध्यक्ष अब्दुल क़ादिर,अबरार कायमखानी,जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प सदस्य सैयद इमरान और जमीअत उलमा बीकानेर के जर्नरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी मौजूद रहे।।
मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी
जनरल सेक्रेट्री जमीअत उलमा बीकानेर
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...