*BAHUBHASHI*
✒️*औरों से हटकर सबसे मिलकर*



*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर में घूमता आईना - 3 : दुल्हन सजने चली ब्यूटीशियन की ओर, पर्दे पीछे वीकेंड कर्फ्यू में काम, मास्क पहनाया और बंद दुकानों के ताले चैक किए
- मोहन थानवी
बीकानेर। वीकेंड, दूसरे वीकेंड के पहले दिन शनिवार को बीकानेर में जहां कोरोना की कहर भरी खबरें मिली
वही मानवता और मानवों के कुछ रंग भी दिखाई दिए। एक मोहल्ले के छोटे बाजार में 2-3 अनुमत दुकानों के खुलने के बाद देखा वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अनुमति नहीं मिलने वाली एक दुकान का शटर तो नीचे है मगर ताला नहीं लगा। कुछ ही देर में वहां एक स्कूटी सवार आया और शटर ऊंचा कर के अंदर गया। वह 2 मिनट में ही 1 कार्टून उठाए बाहर आ गया और उसे स्कूटी पर लाद कर चला गया। निश्चित रूप से किसी घर में शादी समारोह के लिए सामान की जरूरत उस दुकान से पूरी हुई।
ऐसे ही बंद बाजार और बंद दुकानों के बीच 2-3 महिलाओं को गतिविधि करते देखा तो कुछ दूर से रुक कर जानना चाहा कि वे क्या कर रहे हैं। देखा, दो युवतियों ने अपनी स्कूटी कुछ दूर गली में जाकर खड़ी की और फिर वापस आ गई। पहले से मौजूद वहां दो-तीन महिलाओं ने एक दुकान का शटर ऊंचा किया और वे सभी अंदर चली गई। शटर नीचे हो गया ताला भी लगा दिया गया। थोड़ी ही देर में यह तीनों चारों महिलाएं वापिस बाहर आई, शटर नीचे कर के ताला लगा दिया। उनके हाथों में कुछ थैले थे और वे चली गई। हमारी जिज्ञासा दूर कि वहां से निकल रहे एक रिक्शा चालक ने। रिक्शा में सामान भरा था। चालक कहा साहब दूर से देख रहा हूं आप कैमरा लिए उन लड़कियों को हैरानी से देख रहे थे, वे शादी समारोह में ब्यूटीशियन का काम करती हैं और शायद दुकान से मेकअप का सामान लेने आई हों। तब मामला समझ में आया कि आज सावा मुहूर्त है और दुल्हनों को सजना भी है।
जब हम पवन पुरी पहुंचे तो वहां बाजार के पास तिराहे पर खड़े दो चार लोगों की बातें सुनाई पड़ी तो पता चला वह दारू खरीदने निकले थे। उनमें से एक कह रहा था भायला अबार मिल जावे तो पी पवार सूय जावां अबै 2 दिन कीं कोई काम तो व्है नी। 10 बजने के बाद आवाजाही सुबह की वनिस्पत बढ़ गई थी। ऐसे में एक जगह देखा पुलिस की जीप रूकी और किसी महिला को रोककर उसे मास्क पहनाया गया। पता चला वह महिला कोविड-19 संबंधित कार्यालय कर्मचारी थी और अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। जेएनवीसी थाना पुलिस के अनुसार कोरोना एडवाइजरी की पालना न करने पर कुछ लोगों के चालान भी काटे गए।
इससे बहुत पहले रोजाना की अपेक्षा सूर्योदय के काफी देर बाद तक तो सड़कों पर इक्का-दुक्का ही लोग दिखाई दिए लेकिन फिर अपनी अपनी जरूरत की चीजों को खरीदने के लिए लोग बाहर निकलने लगे। कईयों को निराशा हुई, उन्हें काफी चीजें नहीं मिली। कारण दुकानों का बंद होना। विक्रम उक्त मार्ग पर देखा दो पुलिसकर्मी ठंडा करता ते हुए दुकानों के ताले भी डंडे से चेक करते हुए जा रहे थे। अनुमत दुकानें अपने समय अनुसार खुलने लगी। ऐसे सुबह सवेरे के समय ही बीकानेर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी द्वार से एक गली की तरफ कुछ लोगों को संदिग्ध हरकत करते देखा और गौर करने पर पता चला वह वहां पव्वा खाली (पी) कर रहे थे। लाए कहाँ से ये वे ही जानें।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...