*खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर 🎙️📀
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖
विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
बीकानेर : इन इलाकों में 29 अप्रैल से होगा एक दिन छोड़कर एक दिन जल वितरण
डॉ कल्ला ने की ये अपील
जल वितरण की जोनवार व्यवस्था निर्धारित बीकानेर, 26 अप्रैल। जिले में प्रस्तावित नहरबंदी 22 मार्च से 28 मई तक चल रही है। 28 अप्रैल से पूर्णतः नहर बंदी का प्रभाव होने के कारण व उपलब्ध एकत्र जल मात्रा के अनुरूप शहर को 29 अप्रैल से एक दिन छोडकर एक दिन जल वितरण किया जाना संभव होगा। सभी सम संख्या व विषम संख्या की तारीख को प्रस्तावित जल वितरण व्यवस्था जोनवार इस प्रकार रहेगी
प्रथम (29.04. 2021 से सभी विषम संख्या दिनांक)
कोटगेट, फडबाजार
(पठान मोहल्ला), जोशीवाडा, कसाई बारी, छीपो का मोहल्ला, गुजरो का मोहल्ला, धोबी तलाई, स्टेशन रोड, केईएम रोड, मैंरूजी की गली, मॉडर्न मार्केट आदि क्षेत्र। गोगागेट टंकी से जुड़ा क्षेत्रगुजरों को मोहल्ला, बान्द्रा बास, शर्मा कॉलानी। सेन्ट्रल जेल, बीछवाल, बीछवाल गाव, ट्रासपोर्ट नगर, चेतक कैम्पस, शुष्क बागवानी कैम्पस, आरएसी तृतीय व दशम, पुलिस मोटर ड्राईविग स्कूल आदि। करणीनगर उच्च जलाशय से ६६ क्षेत्रकरणी नगर क्षेत्र, गाधी नगर, कंलाशपुरी आदि। समता नगर, रामपुरा बस्ती, एफ सी आई गोदाम के पास का क्षेत्र, मुक्ता प्रसाद नगर के सभी सैक्टर,, सर्वोदय बस्ती आदि।
नत्थूसर टंकी से जुड़े क्षेत्रबारह गुवाड, साले की हाली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिन्नाणी चौक, तेलीवाडा, चुनगरों का मोहल्ला, सोनगिरी कुआ, पारीक चौक, जनता प्याऊ, करमीसर आदि। नयाशहर टंकी से जुडा क्षेत्रचौखूटी, जस्सूसर गेट, नत्थूसर बास, पूगल राड, नाल रोड क्षेत्र, बगला नगर आदि। लक्ष्मीनाथजी मंदिर टंकी से जुड़ा क्षेत्रआचार्यों का चोक, ढढढों का माहल्ला, बडा बाजार, लोहार मोहल्ला, छबीली घाटी, बागडियो का मोहल्ला, नाहटो का चौक, रामपुरिया, सुथारो की छोटी बडी गुवाड, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हसा गेस्ट हाउस, जैन कॉलेज रोड न 5 आदि क्षेत्र।
(30.04.2021 से सभी सम संख्या दिनांक)
गिन्नाणी, सादूल कालोनी, घावड़िया, हनुमान हत्था, माजीसा का बास, रथखाना, इन्द्रा कॉलोनी, भुटटो का बास क्षेत्र आदि। सांखू डेरा से जुड़े क्षेत्र-कमला कॉलोनी, फड बाजार, व सुमाषपुरा का साखू डेरा से जुडा क्षेत्र-कुचीलपुरा, अमरसिहपुरा, विवेक नगर, पजाबगिरान आदि। जय नारायण व्यास कॉलोनी सभी सैक्टर, चाणक्य नगर, शिवबाडी, तिलक नगर, खतूरिया कॉलोनी, नागणेचीजी टंकी से . क्षेत्रसाउथ विस्तार पवनपुरी, पटल नगर, शास्त्री नगर, नागणेची स्कीम, वल्लभ गार्डन क्षेत्र सागलपुरा क्षेत्र आदि। रानी बाजार उच्च जलाशय से .. क्षेत्र-रानीबाजार, औद्यागिक नगर रोड न. 1 से 11, घडसीसर, पचमुखा भगवानपुरा क्षेत्र, चौपडा कंटला से पहले तक का क्षेत्र, तिलक नगर व आस पास का क्षेत्र आदि। भीनासर टंकी से जुड़ा क्षेत्रहरिराम जी, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल माहल्ला, किसमीदसर आदि। गंगाशहर टंकी से जुड़ा क्षेत्रसुजानदेसर अमरपुरा बास चोपडा बाडी क्षत्र, खारिया टकी से जुडा शिवा बस्ती, इन्द्रा चौक. चोरडिया चौक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर क्षीत्र, चौधरी कॉलानी, आदर्श स्कूल के पास का क्षेत्र, सुजानदेसर, श्रीरामसर, अत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर आदि क्षेत्र।
डॉ कल्ला ने की अपील
जन स्वास्थ्य एव अभियात्रिकी मत्री डॉ बी डी कल्ला ने नहर बंदी के दौरान पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने तथा इसे व्यर्थ न बहाने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि जल का उपयोग मितव्ययता से करे, जिससे विषम परिस्थितियो से बचा जा सके | अपने घर के शौचालय मे डबल बटन की टकी लगवाएं तथा छोटी आवश्यकता पर छोटा बटन एवं बडी आवश्यकता पर बडा बटन दबाकर पानी बचाए। गिलास अथवा लोटे में पानी लेकर कुल्ला,“मंजन करे। पानी के दुरुपयोग से बचे। बर्तन साफ करने मे सीमित जल का उपयोग करे। जल की बचत हमारे सुखद भविष्य का निर्माण करेगी।
✍🏻
📒 CP MEDIA
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
Khabron Me Bikaner 🎤
🙏
BAHUBHASHI
खबरों में बीकानेर पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...