बीकानेर, । जेल पहुंचा कोरोना, पूरी जेल को किया सेनेटाइज्ड, मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, सब की होगी जांच, केन्द्रीय जेल बीकानेर में 17 बंदियों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट किए जाने के बांद से जेल प्रशासन में हड़कंप है। ये कैदी गत दिनों ही हनुमानगढ़ व रतनगढ़ की जेलों से तबादला होकर आये कैदी है। बीकानेर जेल में पहले से सजा काट रहा कोई कैदी अब तक कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है।

केंद्रीय कारागार बीकानेर के अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि गत दिनों 43 बंदी हनुमानगढ जेल से ट्रांसफर होकर आये थे। इनमें से 16 बंदी बीकानेर में हुई कोराना जांच में पॉजिटिव हैं। इनके साथ ही 2 कैदी रतनगढ से ट्रांसफर होकर आये थे। इसमें से एक कैदी जांच में पॉजिटिव आया है। कुल 17 कैदी कोरोना पॉजिटिव हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आये कैदियों के लिये अलग कोविड वार्ड खोल दिया है। उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है। सबकी दवा मंगवा ली गई है। जेल के डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ की छुटिटया कैंसल कर दी हैं। सभी बंदियों को जेल में कपडे के बनवाये गए मास्क बांट दिये हैं। मीटिंग करके स्टाफ को ब्रीफ किया गया है।

रविवार को पीबीएम अस्पताल से आई टीम जेल परिसर में कोविड वार्ड सहित पूरी जेल को सेनेटाइज किया है। सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आये बंदियों की रविवार को भी जांच की गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि सीएमएचओ दवारा सोमवार से जेल में कोरोना जांच शिविर आयोजित होगा जिसमें पूरे स्टाफ व बंदियों की कोरोना जांच की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हनुमानगढ व रतनगढ की जेलों को भी सूचित कर दिया गया है कि उनके यहां से भेजे गए कैदियों में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, ऐसे में दोनों स्थानों पर जेल के सभी बंदियों की जांच करवा ली जाए। जेल अधीक्षक ने बताया कि बीकानेर जेल में अन्य जेलों से कुल 67 कैदी तबादला होकर आने हैं। अबतक 45 बंदी आ चुके हैं।
बीकानेर जेल में करीब 1400 बंदी हैं। इसके अलावा महिला जेल में भी 60 बंदी हैं। इन बंदियों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। जेल अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्दू ने बताया कि डॉक्टर्स ने कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं।
बीकानेर जेल में करीब 1400 बंदी हैं। इसके अलावा महिला जेल में भी 60 बंदी हैं। इन बंदियों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। जेल अधीक्षक परमजीतसिंह सिद्दू ने बताया कि डॉक्टर्स ने कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज शुरू कर दिया है और उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं।
उषा जोशी, अपराध संवाददाता,
(समाचारसेवा)
उषा जोशी, अपराध संवाददाता,






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...