Special for you 👉
📸
✏️
यह अस्पताल ( राजस्थान ) इस योजना के लाभार्थियों को भी उच्चतम स्तर की सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है
आज एक 77 वर्षीय महिला के मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया गया, पहले 69 वर्षीय महिला के मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया था
आज दिनाक 19.3.21को आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत केंद्रीय चिकित्सालय NWR जयपुर में एक 77 वर्षीय महिला के मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया गया।
ऑपरेशन डॉक्टर एल एस नैनवाल, वरिष्ठ नैत्र रोग विशेषज्ञ ने किया व उनकी टीम जिसमे श्री महेश व अन्य आपरेशन थिएटर स्टाफ का सहयोग रहा l
मरीज के रजिस्ट्रेशन और अन्य महत्वपूर्ण कार्य श्री खेलशंकर, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट ने कुशलतापूर्क समयबद्ध तरीके से संपन्न किया।
इस योजना के तहत केन्द्रीय अस्पताल जयपुर में यह द्वितीय लाभार्थी है जिसने यहां ईलाज करवाया है। इससे पहले 12.3.2021 को एक 69 वर्षीय महिला के मोतियाबिंद का सफल आपरेशन किया था।
ऑपरेशन के बाद उक्त महिला अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से
पूर्णतया सन्तुष्ट नजर आई l
केन्द्रीय अस्पताल जयपुर के मेडिकल डायरेक्टर ने इस मौके पर कहा कि हमारा अस्पताल सभी रेलवे लाभार्थियो के साथ साथ इस योजना के लाभार्थियों को भी उच्चतम स्तर की सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है और हम इस योजना के सभी लाभार्थियों का आह्वान करते हैं कि वो अधिक से अधिक संख्या में हमारे अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार की इन-डोर चिकित्सय सुविधाओं का लाभ उठायें।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...