🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
#Colors of #Bikaneri #Holi with these dates
बीकानेरी होली के रंग इन तारीखों के संग
बीकानेर में विगत दशकों से होली का पर्व सुनियोजित और पूर्व घोषित तरीके से मनाया जाता है। होली के आठ 10 दिन पहले से ही होली के रसिया अपने कार्यक्रम तय कर लेते हैं । कहीं फागणिया मस्ती के मैच होते हैं तो कहीं खेल।
डोलची मार पानी का खेल बीकानेर की बलखाती ढलानों वाली घाटियों पर होता है और यह घाटियां है हर्षों व्यासों की। एक ओर ढलान पर रंग बिरंगा पानी बहता है तो दूसरी ओर ढलान चढ़ता हुआ जन समूह । लोगों का टोला एक दूसरे पर रंबिरंगी बौछारें मारता हुआ । ऐसे नजारों को देखने के लिए बीकानेर से जुड़े लोग ही नहीं बल्कि होली की रंगत को दुनिया भर में देखने के शौकीन लोग भी बीकानेरी होली के रंग यहां आकर अवश्य देखते हैं। बीते वर्ष और इस वर्ष कोरोना काल के चलते भी उत्साह में कमी नहीं है। कोरोना एडवाइजरी की वजह से बाहर से आने वाले लोगों में कुछ कमी जरूर दिखाई देने लगी है लेकिन यह असर अस्थाई है। आने वाले वर्षों में जब हम कोरोना को हरा चुके होंगे तब बीकानेरी होली के रंग और अधिक प्रखरता से चमकेंगे।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...