🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
पूरी ट्रेन एसी : साधारण टिकट पर एसी ट्रेन में यात्रा... इस साल के अंत तक रेलवे एयर कंडीशन वाले जनरल सेकेंड क्लास कोच लॉन्च कर देगा
March 04, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️पूरी ट्रेन एसी : साधारण टिकट पर एसी ट्रेन में यात्रा... इस साल के अंत तक रेलवे एयर कंडीशन वाले जनरल सेकेंड क्लास कोच लॉन्च कर देगा
नईदिल्ली। इस साल के अंत तक रेलवे एयर कंडीशन वाले जनरल सेकेंड क्लास कोच लॉन्च कर देगा। इसके अलावा भी रेलवे कई बदलाव करने वाला है, जिससे आम आदमी का रेल यात्रा का अनुभव बेहद शानदार हो जाएगा। ये नए एसी जनरल सेकेंड क्लास कोच कपूरथला रेल कोच फैट्री में बनाए जाएंगे। भारतीय रेलवे आम आदमी की रेल यात्रा को बेहद शानदार बनाने की योजना बना रही है। आम आदमी के लिए रेल यात्रा का अनुभव ही बदल जाएगा। हमारी सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया है कि इस साल के अंत तक रेलवे एयर कंडीशन वाले जनरल सेकेंड क्लास कोच लॉन्च कर देगा। इकनॉमी एसी 3-टीयर कोच लाने के बाद अब रेलवे अनारक्षित सेकेंट क्लास कोच को एयर कंडीशन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा भी रेलवे कई बदलाव करने वाला है, जिससे आम आदमी का रेल यात्रा का अनुभव बेहद शानदार हो जाएगा।
रेल कोच फैक्ट्री में बनेंगे ये कोच ये नए एसी जनरल सेकेंड क्लास कोच कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में बनाए जाएंगे। रेल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर रविंदर गुप्ता ने कहा है कि यह प्रोजेट भारत में आम आदमी के लिए रेल यात्रा का चेहरा ही बदल कर रख देगा। एयर कंडीशन जनरल सेकेंड क्लास की यात्रा इतनी आराम दायक हो जाएगी, जितनी पहले कभी नहीं रही। एसी जनरल सेकेंड क्लास कोच का डिजाइन फाइनल हो गया है और रेल कोच फैक्ट्री को उम्मीद है कि इसी साल के अंत तक ये कोच पटरी पर उतर जाएंगे। मौजूदा समय में जरनल सेकेंड क्लास कोच में करीब 100 यात्री बैठ सकते हैं, जिसे बनाने की लागत करीब 2.24 करोड़ रुपये आती है। नए जनरल सेकेंड क्लास कोच में इससे भी अधिक यात्री बैठ सकेंगे। इनमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं भी होंगी। ये कोच लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे, जो 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चलेंगे। नॉन-एसी कोच 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज नहीं चल सकते हैं। भारतीय रेलवे ट्रेन की स्पीड को 130 किलोमीटर प्रति घंटा करने के लिए उसमें जरूरी बदलाव कर रहा है। इसके तहत स्लीपर और जनरल कोच में एसी लगेगा। हाल ही में रेल कोच फैक्ट्री ने इकनॉमी एसी 3-टीयर कोच लॉन्च किए थे, जो मेल और एसप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास की जगह पर लगाए जा रहे हैं। इकनॉमी एसी कोच 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक चल सकते हैं। भारतीय रेलवे 2022 के अंत तक 248 इकनॉमी एसी कोच बनाएगा। ✍🏻
📒 CP MEDIA युगपक्ष
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...