🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
’’हमारा भाग्य खिला है यह सेवा केन्द्र मिला है...’’ साध्वीवृन्दों की सेवा करने के लिए साध्वीश्री पावनप्रभा जी का गंगाशहर से रैली के माध्यम से गंगाशहर शान्तिनिकेतन में मंगल प्रवेश
March 03, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ ’’हमारा भाग्य खिला है यह सेवा केन्द्र मिला है...’’
साध्वीवृन्दों की सेवा करने के लिए साध्वीश्री पावनप्रभा जी का गंगाशहर से रैली के माध्यम से गंगाशहर शान्तिनिकेतन में मंगल प्रवेश
गंगाशहर 03 मार्च 2021। गंगाशहर शान्ति निकेतन जहाँ रूग्ण, अस्वस्थ व वृद्ध साध्वियों का स्थिरवास होता है उन सभी साध्वीवृन्दों की सेवा करने के लिए हर वर्ष आचार्य श्री महाश्रमण जी के द्वारा चाकरी के लिए नई साध्वीवृन्दों को भेजा जाता है। इस वर्ष साध्वीश्री पावनप्रभा जी को सेवा के लिए भेजा गया है। साध्वीश्री पावनप्रभा जी पंजाब के जगरांव से गंगाशहर पधारे है। तेरापंथी सभा के मंत्री अमरचन्द सोनी ने बताया कि साध्वीश्री का गंगाशहर से रैली के माध्यम से गंगाशहर शान्तिनिकेतन में मंगल प्रवेश हुआ। साध्वीवृन्दों के मंगलप्रवेश पर तेरापंथ समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन शासनश्री साध्वीश्री बसंतप्रभा जी एवं साध्वीश्री प्रतिभा श्री जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। एक साल की सेवा संपन्नता के पश्चात शासनश्री साध्वीश्री बसंतप्रभा जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ का प्राणतत्व है सेवा। उन्होंने कहा कि जो समाज संघनिष्ठा, गुरुनिष्ठा, आचारनिष्ठा, श्रद्धानिष्ठा से रहेगा वह समाज हमेशा आगे बढ़ता रहेगा। स्वयं आचार्य श्री भिक्षु ने प्रारम्भिक काल में सन्तों की बहुत सेवा की और सन्तांे को प्रतिक्षण प्रशिक्षण प्रदान करवाते कि सेवा करना हमारा धर्म है। सेवा करने में श्रावक व गृहस्थ भी साधु से कम नहीं होते हैं। हमारी सेवा में श्रावकों का भी बड़ा सहयोग रहता है। साध्वी प्रतिभा श्री जी ने कहा कि गंगाशहर में सेवा केन्द्र पिछले 21 वर्षों से स्थापित है। यह गंगाशहर का सौभाग्य है कि आचार्यों ने इस क्षेत्र के लोगों की सेवा भावना, विनयशीलता देखकर ही यहां सेवा केन्द्र की स्वीकृति दी थी। हमारा धर्मसंघ सेवाभावी धर्मसंघ है इस धर्मसंघ में सेवा भावना की विशेष वृति रहती है। साध्वीश्री ने सेवा के लाभ की सम्पूर्ण जानकारी विस्तृत रूप से बताई। साध्वीश्री बसंतप्रभा जी व साध्वीश्री प्रतिभा श्री जी ने अपनी चाकरी का दायित्व साध्वीश्री पावनप्रभा जी को हस्तान्तरित किया। साध्वीश्री पावनप्रभा जी ने कहा कि आज हम अपने माईतों के पास आये है हम आज बहुत ही भाव विभोर है। तेरापंथ धर्मसंघ एक अनूठा धर्मसंघ है। इस संघ में जो व्यक्ति आता है। वह देखता है कि यहाँ किसी भी व्यक्ति की महत्वाकांक्षा को प्रश्रय नहीं दिया जाता है यहाँ पर विद्वता के साथ समर्पण और सेवा जमी हुई है। यहाँ जब कोई किसी भी बात की अवहेलना करता है तो उसकी उपेक्षा नहीं करते अपितु उसको समझाया जाता है। साध्वीवृन्दों ने बड़ी ही उत्साहपूर्वक चाकरी के दायित्व को ग्रहण किया। साध्वीश्री पावनप्रभा जी के साथ साध्वी आत्मयशा जी, साध्वी उन्नतयशा जी, साध्वी अक्षयप्रभा जी एवं साध्वी रम्यप्रभा जी भी चाकरी का दायित्व निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान साध्वीश्री रम्यप्रभा जी, साध्वीश्री प्रभा श्री जी, साध्वीश्री ज्ञानवती जी आदि ने वक्तव्य द्वारा सेवा के महत्व के बारे में बताया। शान्ति निकेतन में विराजित साध्वीवृन्दों ने सामूहिक गीतिका के माध्यम से साध्वीश्री का स्वागत किया। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष डॉ.पूनमचन्द तातेड, जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका, तेरापंथ न्यास के जतनलाल दूगड़, तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष पवन छाजेड़, अणव्रत समिति से राजेन्द्र बोथरा, भंवरलाल सेठिया, धमेन्द्र बोथरा, किशन बैद, मनीष बाफना ने साध्वीश्री जी के स्वागत में अपने उद्गार व्यक्त किए। तेरापंथ महिला मण्डल, तेरापंथ कन्या मण्डल, ने गीतिका के माध्यम से साध्वीश्री जी का स्वागत किया। कार्यक्रम में तेरापंथ धर्मसंघ के अनेक श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेरापंथ सभा के मंत्री अमरचंद सोनी ने किया। ✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...