🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
छात्रों ने देखा राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर
March 18, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️ छात्रों ने देखा राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर
बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के विद्यार्थियों ने आज राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर का भ्रमण किया । महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. मनोज सेठिया एवं श्री महेंद्र कुमार पंचारिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अभिलेखागार का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। छात्रों का स्वागत अभिलेखागार में डॉ मनीष मोदी ने बड़ी गर्मजोशी से किया एवं उन्हें अभिलेखागार के बारे में विस्तृत परिचय करवाया। डॉ. मोदी ने छात्रों को बताया कि अभिलेखागार में डेढ़ करोड़ से ज्यादा ऐसे दस्तावेज हैं जिनका डिजिटलाइजेशन हो चुका है एवं अन्य दस्तावेज भी इस क्रम में डिजिटाइज़ होने वाले हैं। इतिहास के अनेक अनछुए पहलुओं के बारे में चर्चा करते हुए श्री महेंद्र पंचारिया ने बताया कि अभिलेखागार पहले जयपुर में स्थित था लेकिन बीकानेर महाराजा श्री गंगा सिंह जी के अथक प्रयासों से इसे बीकानेर में स्थानांतरित किया गया और आजादी से पहले से ही यह बीकानेर में स्थित है।
संग्रहालय के साथ-साथ विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए पुराने कागजात, ताम्रपत्र,फरमान, बहियां जोकि फारसी और स्थानीय मुड़िया भाषा में लिखी हुई है उन से अवगत करवाया गया। इसी क्रम में विश्व प्रसिद्ध पुरंदर की संधि की मूल प्रति को देखकर विद्यार्थी रोमांचित हो उठे। अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेंद्र खडगावत ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज की यह एक स्वस्थ परंपरा है जिसमें विद्यार्थियों को देश की परंपराओं से प्रभावित होने का अवसर मिलता है तथा यह भ्रमण जहां पाठ्यक्रम की अपेक्षा को पूरा करेगा वही दूसरी ओर विद्यार्थियों के प्रायोगिक ज्ञान में भी अभिवृद्धि करेगा। अंत में डॉ मनीष मोदी ने छात्रों की जिज्ञासाओं का सटीक समाधान करते हुए कैरियर अवसरों की विशेष जानकारी दी। डॉ मनोज सेठिया ने अभिलेखागार के निदेशक डॉ. महेंद्र खडगावत, डॉ. मनीष मोदी और अभिलेखागार की टीम को महाविद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद प्रेषित किया।
✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...