🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
जल जीवन का महत्वपूर्ण अंग इसको संरक्षित करना जरूरी रिडमलसर ग्राम जल स्वच्छता समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न
March 05, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️जल जीवन का महत्वपूर्ण अंग इसको संरक्षित करना जरूरी
रिडमलसर ग्राम जल स्वच्छता समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न
बीकानेर, 04 मार्च, जल जीवन मिशन के तहत आज बीकानेर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहितान के ग्राम रिडमलसर पुरोहितान और रिडमलसर सिपाहियान की ग्राम जल एवं स्वछता समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ग्राम पंचायत रिडमलसर पुरोहितान पंचायत भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के समस्त सदस्यों को जल जीवन मिशन व ग्राम जल एवं स्वछता समिति के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में सर्वप्रथम सरपंच रामदयाल गोदारा ने सभी आगुंतकों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बोलते हुए सरपंच गोदारा ने कहा कि रिडमलसर पुरोहितान बीकानेर का ऐतिहासिक गांव है और यहां सर्वधर्म समभाव से लोग मिलजुलकर रहते हैं। गांव में किसी समय बडा तालाब था जिससे गांव के लोग व आसपास के लोग पानी पीते थे लेकिन कालांतर में गांव को जलयोजना से जोडा गया और आज गांव के हर घर में पानी की सप्लाई होती है। गोदारा ने कहा कि जल जीवन मिशन के आ जाने के बाद गांव में जितनी भी आज जल संबंधी समस्या है वह समस्या समाप्त होगी, ऐसी उम्मीद है और ग्रामीण इस मिशन को लेकर काफी उत्साहित है। प्रशिक्षण में अपनी बात कहते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार पुरोहित ने जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समिति के सदस्यों को मिशन के हर पहलू के बारे में बताया। पुरोहित ने ग्रामीणों को कहा अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर जल संरक्षण का भी काम करें और जीवन के महत्वपूर्ण अंग जल का सदुपयोग करें। पुरोहित ने गांव के पुराने तालाबों, कुओं, बावडियों को संरक्षित करने और उनके सुधार करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में बोलते हुए जिला आईईसी सलाहकार श्याम नारायण रंगा ने उपस्थित समिति सदस्यों को जल संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में बताया और कहा कि हम अपना व्यवहार बदल कर और दैनिक आदतों में सुधार करके जल बचत के महत्वपूर्ण कार्य को बडी सरलता से कर सकते हैं। रंगा ने बताया कि जल जीवन मिशन राज्य व केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजना है जिसका लक्ष्य है कि ग्राम के हर घर तक जल हो और ग्राम के हर घर तक नल हो ताकि प्रत्येक ग्रामीण को अपने घर बैठे ही पीने योग्य शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर बोलते हुए जिला मानव संसाधन विकास सलाहकार नवीन कुमार सारस्वत ने कहा कि उक्त समिति ग्राम पंचायत स्तर पर नहीं बल्कि ग्राम स्तर पर होगी और समिति को अपना एक बैंक एकाउंट खोलना पडेगा और इस एकाउंट की जानकारी राज्य व केन्द्र सरकार को देनी होगी। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिला एमएण्डई सलाहकार योगेश बिस्सा ने बताया कि जल जीवन मिशन का यह लक्ष्य बिना जनता के सहयोग से प्राप्त किया जाना संभव नहीं है, ऐसे में ग्राम जल एवं स्वछता समिति के माध्यम से आमजन की भागीदारी इस प्रोग्राम में सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जिला भूजल वैज्ञानिक डॉ मनोज पंवार ने बताया कि विभाग आमजन के सहयोग से ही इस प्रोग्राम की सफलता सुनिश्चित करना चाहता है। इसलिए यह जरूरी है कि अब गांव की कोई भी योजना बजाय ऊपर से थोपने के ग्राम स्तर पर बने और उसका क्रियान्वयन किया जाए, अतः ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति गंभीरता के विभाग के साथ बैठकर गांव का प्लान तैयार करें। इस अवसर पर ग्राम जल एवं स्वछता समिति के समस्त सदस्य व ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। ग्राम विकास अधिकारी ने समस्त आगुतंकों का आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि ग्राम जल एवं स्वछता समिति अपने कर्तव्यों का पूर्ण सहगता से निर्वहन करेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला आईईसी सलाहकार श्याम नारायण रंगा ने किया। ✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...