*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️कोविड टीकाकरण - एप पर हो रहा रजिस्ट्रेशन मगर निर्धारण में उलझन
शुरुआती प्रॉब्लम : कोविन सॉफ्टेवयर पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है
सॉल्यूशन -: जैसे ही सेशन शुरू होगा, वैसे ही संबंधित को टीका लगा दिया जाएगा
Bikaner
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के सामने कॉलोनी के निवासी एक बुजुर्ग ने बताया कि आरोग्य सेतु एप पर उनके मोबाइल नंबर से उनका और उनकी पत्नी का रजिस्ट्रेशन तो हो गया। दुबारा लॉगइन करने पर आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। किंतु टीकाकरण के लिए केंद्र और समय का निर्धारण दर्शाया नहीं जा रहा। टीकाकरण केंद्र की सूची सामने आ जाती है किंतु उसमें स्लॉट उपलब्ध नहीं बताया जाता है। बुजुर्ग मोहनलाल ने बताया कि इससे उलझन और बढ़ रही है। प्रशासन को और विभाग को इस संबंध में भी पूरा प्रचार करके बुजुर्गों की परेशानी कम करनी चाहिए।
दूसरी ओर,
प्रदेशभर में कई जगह कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 45 साल से अधिक आयु के बीमार लोग वैक्सीनेशन तो नहीं करवा पाए। अलबत्ता, ये कई घंटे अस्पताल में इधर से उधर चक्कर काटकर परेशान होते रहे। दरअसल,जिस सॉफ्टवेयर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होना था। उसमें रजिस्ट्रेशन तो हुआ लेकिन टीका लगाने के लिए सेशन शुरू नहीं हो पाया। बीकानेर के सेटेलाइट अस्पताल में 9 बजे से ही बड़ी संख्या में बुजुर्ग टीका लगवाने पहुंच गए। उन्हें बताया गया था कि रजिस्ट्रेशन के साथ ही उनका टीकाकरण हो जाएगा। ऐसे में वहां रजिस्ट्रेशन के बाद बोला गया कि टीकाकरण सोमवार को नहीं होगा। जब भी टीकाकरण होगा, तब एक एसएमएस उनके पास आ जाएगा। पीबीएम अस्पताल के जिरियेट्रिक सेंटर और डायबिटिक सेंटर पर भी नए रजिस्ट्रेशन ही हो सके। वैक्सीनेशन का काम शुरू नहीं हो सका। प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता ने बताया कि कोविन सॉफ्टेवयर पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है। जैसे ही सेशन शुरू होगा, वैसे ही संबंधित को टीका लगा दिया जाएगा।
नहीं माने गए ऑफ लाइन के मौखिक आदेश
आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता ने सेटेलाइट सहित अन्य अस्पतालों में ऑफ लाइन टीका लगाने के आदेश तो कर दिए। लेकिन इनकी पालना नहीं हो पाई। नर्सिंग कर्मियों का कहना है कि पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगानी होती है। इसके लिए सर्टीफिकेट ऑनलाइन टीकाकरण पर ही मिलता है। विलम्ब हुआ तो उसी तारीख से 28 दिन माने जाएंगे। ऐसे में टीका लगवाने वाले दिन और सर्टीफिकेट की तारीख में अंतर आने से दिक्कत होती है।
सबसे पहले लगवायेंगे टीका
60 साल के बनवारी लाल शर्मा का कहना है कि वो मौका मिलते ही टीका लगवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया लेकिन टीकाकरण नहीं हो सका। सॉफ्टवेयर की परेशानी के कारण हम भटकते रहे।✍🏻
📒 CP MEDIA
+ खुलासा न्यूज
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...