🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
छात्र बनें सजग नागरिक: आज विद्यार्थियों ने देखा अभय कमांड सेंटर, बीकानेर
March 19, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️ छात्र बने सजग नागरिक: आज विद्यार्थियों ने देखा अभय कमांड सेंटर, बीकानेर
बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के विद्यार्थियों ने व्यावहारिक ज्ञान अर्जन की श्रृंखला में आज अभय कमांड सेंटर, बीकानेर की विजिट करी।
यातायात नियंत्रण विभाग में स्थापित अभय कमांड सेंटर में छात्रों से श्री हेमेंद्र यादव ने संवाद किया। श्री रवि शर्मा तथा श्री विनोद सुथार ने विद्यार्थियों को वीडियो सर्विलांस कक्ष में बीकानेर शहर में यातायात नियंत्रण एवं जिले की निगरानी हेतु स्थापित कैमरे तथा उनके संचालन से संबंधित जानकारी का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अभय ऐप तथा आपातकालीन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने डायल हंड्रेड कक्ष की गतिविधियों की गहनता से जानकारी प्राप्त की।
श्री हेमेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को सर्विलांस कक्ष में सोशल मीडिया के वैधानिक उपयोग के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में यातायात विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर कॉलेज व्याख्याता श्री महेंद्र कुमार पंचारिया एवं श्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने अभय कमांड सेंटर और यातायात विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों से सजग नागरिक बनने का वचन लिया।✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...