🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
श्याम, रमजान सहित वरिष्ठजन में मंगल टीका लगवाने के लिये दिख रहा उत्साह, उमड़ी भीड़
March 03, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ श्याम, रमजान सहित वरिष्ठजन में मंगल टीका लगवाने के लिये दिख रहा उत्साह, उमड़ी भीड़
बीकानेर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये वैक्सीनेशन को लेकर अब आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ जनों एवं 45 साल पार के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों को ही टीका लगाया जाने लगा है। बुधवार को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की सात नंबर डिस्पेंसरी में पहुंचे वरिष्ठों जनों में टीके को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। इस मौके पर आमजन को टीकाकरण का संदेश देने के लिये डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ.एम दाउदी के आग्रह पर लोजपा जिला अध्यक्ष रमजान मुगल,वरिष्ठ पत्रकार श्याम मारू,राजकुमार खडग़ावत समेत अनेक प्रबुद्धजनों ने कोरोना का टीका लगवाया। डॉ.दाउदी ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन ज्यादा लोग नहीं पहुंचे थे,लेकिन बीते दो दिनों से रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र समेत आस पास के इलाकों से बड़ी तादाद में वरिष्ठ उम्र के लोग टीका लगवाने के लिये पहुंच रहे है। टीकाकरण के दौरान उन्हे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े,इसके लिये डिस्पेंसरी में विशेष बंदोबश्त किये गये है। लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह को देखकर डिस्पेंसरी का मेडिकल स्टाफ भी उत्साहित है। डॉ.दाउदी ने बताया कि कई लोगों में टीके को लेकर भ्रांतिया भी फैली है,उनकी भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। डॉ.दाउदी ने बताया कि कोई व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता है तो सीधे टीकाकरण केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर पहचान पत्र, पेन कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की फोटोयुक्त पासबुक समेत सरकार से स्वीकृत 12 पहचान पत्र में से कोई भी दिखा सकते हैं । उन्होने बताया कि जो हेल्थ केयर या फं्रट वर्कर पहले चरण में टीका नहीं लगवा पाए, वे पसंद के केंद्र का चयन कर दूसरे चरण में वैक्सीन लगवा सकते हैं। उन्होने बताया कि टीकाकरण के लिये एप के माध्यम से खुद को रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि आरोग्य सेतू एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जो लोग मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते, वे टीका केंद्र पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...