*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
👍
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️ डीआरएम कप 2021 आज दिनांक 18.03.2021 की प्रतियोगिताएं डीआरएम कप 2021 के तीसरे दिन रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में फुटबॉल और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। फुटबॉल में पहला मुकाबला मेडिकल विभाग एवं परिचालन विभाग के मध्य खेला गया जिसमें परिचालन विभाग ने मुकाबला 4-0 से जीता। परिचालन विभाग अजय त्रिपाठी मैन ऑफ दी मैच रहे। दूसरा मुकाबला यांत्रिक विभाग एवं संकेत एवं दूरसंचार विभाग के मध्य खेला गया जिसमें यांत्रिक विभाग ने मुकाबला 1-0 से जीता। यांत्रिक विभाग के संजय चौधरी मैन ऑफ दी मैच रहे। तीसरा मुकाबला वर्कशॉप एवं टीआरडी के मध्य खेला गया जिसमें वर्कशॉप ने मुकाबला 2-0 से जीता। वर्कशॉप के विश्वेंद्र हुड्डा मैन ऑफ दी मैच रहे। चौथा मैच कार्मिक विभाग एवं विधुत विभाग के मध्य खेला गया जिसमें विधुत विभाग ने मैच 2-1 से जीता। विधुत विभाग के संजय मैन ऑफ दी मैच रहे। कल फुटबाल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। बैडमिंटन में सिंगिल के दूसरे राउंड के मुकाबले पूरे हुए एवं बैडमिंटन सिंगल्स मेन में फाइनल मुकाबला हेमराज एवं हिमांशु के मध्य खेला जाएगा। तीसरे स्थान के लिए रामलाल एवं रविन्द्र के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। बैडमिंटन सिंगल्स वीमेन में फाइनल मुकाबला निधि एवं निशा के मध्य खेला जाएगा। डबल के दूसरे राउंड के मुकाबले कल से खेले जाएंगे। ✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...