🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला से आग्रह : बीकानेर में एक मुख्य अभियंता का पद स्वीकृत कीजिए
March 17, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला से आग्रह : बीकानेर में एक मुख्य अभियंता का पद स्वीकृत कीजिए
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बी डी कल्ला से मिलकर संभाग मुख्यालय बीकानेर में एक मुख्य अभियंता का पद स्वीकृत करने की मांग की । विधायक बिश्नोई ने कहा कि इस वर्ष बीकानेर में शहर बीकानेर का प्रोजेक्ट 614 करोड रुपए, श्री डूंगरगढ़ का प्रोजेक्ट लगभग 800 करोड रुपए, खाजूवाला प्रोजेक्ट लगभग 700 करोड रुपए एवं नोखा का प्रोजेक्ट लगभग 750 करोड रुपए का प्रस्तावित है । इसी प्रकार जिला श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 1000 करोड रुपए की योजनाएं प्रस्तावित है, साथ में नागौर, चूरू, जैसलमेर इनकी योजनाएं भी प्रगति पर है। इस प्रकार बीकानेर के आसपास के जिलों में कुल रू 5000 करोड रुपए से ऊपर की जल योजनाएं आगामी वर्षों में प्रस्तावित है । विधायक बिश्नोई ने कहा कि योजनाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए संभाग मुख्यालय बीकानेर में एक मुख्य अभियंता का पद आवश्यक रूप से अनिवार्य है। इसलिए एक मुख्य अभियंता का पद बीकानेर सम्भाग मुख्यालय पर स्वीकृत किया। जाए । ताकि इन महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रभावी निगरानी हो सके और समय पर पूरी हो सके ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...