🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
बीकानेर से खबर : इन सड़कों को ही लील रहे ग्रीन फील्ड हाइवे का निर्माण में लगे ओवरलोड वाहन ✍🏻मुकेश पूनिया
March 05, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ बीकानेर से खबर : इन सड़कों को ही लील रहे ग्रीन फील्ड हाइवे का निर्माण में लगे ओवरलोड वाहन ✍🏻मुकेश पूनिया ■ बीकानेर । भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बीकानेर को अमृतसर और जामनगर से जोडऩे के लिये करोड़ों रूपये की लागत से बनाये जा रहा ग्रीन फील्ड हाइवे का निर्माण जिले की ग्रामीण सड़कों के लिये घातक साबित हो रहा है । यहां ग्रीन फील्ड हाइवे का निर्माण राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में ना सिर्फ घोर अनियमितताएं बरती जा रही है,बल्कि निर्माण सामग्री से ओवरलोड़ भारी वाहनों के कारण जिले की कई ग्रामीण सड़के तहस नहस हो रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रणाम यहां नापासर इलाके के किलचू देवड़ान में देखा जा सकता है,जहां बन रहे ग्रीन फील्ड हाईवे के लिये निर्माण सामग्री के ओवरलोड़ भारी वाहन सुबह से लेकर देर रात तक दौड़ते देखें जा सकते है, बजरी ग्रिट और अन्य निर्माण सामग्री से ओवरलोड़ इन भारी वाहनों के कारण क्षेत्र में नापासर से देशनोक और गाढवाला से किचलू की ओर जाने वाली सड़के पूरी तरह तबाह हो गई। सानिवि अभियंताओं के अनुसार जिले के ग्रामीण इलाकों में बनी सड़कों पर परिवहन की क्षमता 8 से 16 टन तक निर्धारित है,लेकिन ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण के लिये इन सड़कों पर ग्रीट, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री से डबल ओवरलोड़ वाहन दौड़ रहे है। इन वाहनों में 80 टन से लेकर 108 टन तक बजरी, ग्रिट और अन्य निर्माण सामग्री ढोयी जा रही है। इतना ही नहीं सड़कों पर मिट्टी ना उड़े इसके लिये टैंकरों से पानी का डलवाया जा रहा है, जिससे सड़के पूरी तरह तबाह हो रही है। क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों ने देशनोक से नापासर और गाढ़वाला से किचलू रोड़ पर दौड़ रहे ऐसे सैंकड़ों भारी वाहनों के फोटो सोफशल मीडिया पर वायरल किये है,इसे लेकर जागरूक ग्रामीणों द्वारा राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों समेत एनएचआई और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को कई दफा अवगत कराया जा चुका है। इलाके में ओवरलोड़ वाहनों के कारण तबाह हो रही क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों से जुड़े इस मामले को सानिवि अभियंताओं की ओर से जिला कलक्टर को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण के लिये ग्रीट बजरी से ओवरलोड़ वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। कहीं दौसा जैसा तो नहीं चल रहा है खेल! जिले में बन रहे ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण कार्य के लिये ओवरलोड़ वाहनों की रेलमपेल के इस मामलें को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि कहीं बीकानेर में भी दौसा जैसा खेल तो नहीं चल रहा है, जहां एक्सप्रेस वे निर्माण कंपनी को कार्य सुचारू रखने के लिये एसडीएम और एसपी द्वारा लाखों रूपये घूस लिये जाने का कांड उजागर हो चुका है। दौसा में निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुलिस के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में निर्माण कंपनी के वाहनों को रोककर परेशान किया जाता था। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बड़े स्तर पर हुई सेटिंग के कारण यहां ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण कंपनी के डबर ओवरलोड वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। यहां निर्माण कंपनी के ओवरलोड़ वाहन राजमार्गो से होते हुए पुलिस थानों के ठीक सामने से गुजरते है, लेकिन ना पुलिस इनकों रोकती है, और ना ही परिवहन अधिकारियों द्वारा इन ओवरलोड़ वाहनों की धरपकड़ की जा रही है। यहीं नहीं बजरी और ग्रीट से ओवरलोड़ इन वाहनों को लेकर खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी अच्छी तरफ वाकिफ है, लेकिन वह भी निरोधात्मक कार्यवाही नहीं कर रहे है। ऐसे में माना जा रहा है ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण की आड़ में ओवरलोड वाहनों का यह खेल शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है।
कलक्टर पढा चुके है सतकर्ता का पाठ
जानकारी में रहे कि ओवरलोड़ वाहनों की रोकथाम के लिये जिला कलक्टर नमित मेहता प्रशासनिक अधिकारियों की साप्ताहिक मिटिंगों में कई दफा सतकर्ता बरतनें का पाठ पढा चुके है,फिर भी जिम्मेदार विभागों के अधिकारी नापासर इलाके में राज श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ओवरलोड़ वाहनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही नहीं कर रहे है। इन वाहनों की वजह से इलाके में लाखों रूपये से बनी ग्रामीण सड़के तबाही की कगार पहुंच गई है।
इनका कहना है
ओवरलोड़ वाहनों से ग्रामीण सड़कों की तबाही से जुड़े इस मामले को लेकर सानिवि के नगर खंड अभियंता विजय शर्मा का कहना है कि ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण के लिये कंस्ट्रक्शन कंपनी के ओवरलोड़ वाहनों से तहस नहस हो रही ग्रामीण सड़कों को लेकर विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता समेत जिला कलक्टर को अवगत करवा दिया गया है,जिला कलक्टर ने इस मामले में प्रभावी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। ✍🏻
मुकेश पूनिया चिराग युगपक्ष गरज
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...