🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
बीकानेर से खबर : बिना फोटो रखा काम पर, 3 लाख ले उड़ा, आधार पर भ्रम
March 20, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️
बीकानेर से खबर : बिना फोटो रखा काम पर, 3 लाख ले उड़ा, आधार पर भ्रम
बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के सादुलगंज में एक नौकर अपने ही मालिक को लाखों रुपए का चूना लगा गया। मालिक ने सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस देररात को ही पीडि़त घर पहुंच कर नौकर के बारे में पूछताछ की। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई रामफूल मीणा ने बताया कि सादुलगंज में मधुसुधन अग्रवाल का मकान है। उनके यहां बिहार निवासी बिजयकुमार नौकर है। मधुसुधन शुक्रवार को तीन लाख रुपए थैले में डालकर बैंक जाने के लिए रखे थे लेकिन कोई काम होने से बैंक नहीं जा सका। वह रुपयों का थैला घर में एक आलमारी में ही रखकर भूल गया। शात बजे से नौकर गायब पीडि़त ने पुलिस को बताया कि नौकर बिजयकुमार शाम सात बजे घर से कोई काम जाने का कह कर निकल गया जो देररात तक वापस नहीं आया। करीब 11 बजे उन्होंने आलमारी चैक की तो रुपयों का थैला गायब मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त से नौकर के बारे में पूरी पड़ताल की। आधार कार्ड, वह भी लग रहा फर्जी एएसआई मीणा ने बताया कि मकान मालिक मधुसुधन के पास नौकर की कोई फोटो नहीं थी। उसके पास से केवल एक आधार कार्ड मिला जो फर्जी लग रहा है। पुलिस ने पीडि़त के बताए हुलिए के अनुसार जिले के सभी थानों में वायरलैस करवाया। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी निगरानी करवाई लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
✍🏻
📒 CP MEDIA
खुलासा 📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...