🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
देशनोक पालिका की बजट बैठक में 31.43 करोड़ का अनुमानित बजट प्रस्ताव अनुमोदित, विपक्ष ने बताया कागज़ी आंकड़ो का बजट
March 03, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ देशनोक पालिका की बजट बैठक में 31.43 करोड़ का अनुमानित बजट प्रस्ताव अनुमोदित, विपक्ष ने बताया कागज़ी आंकड़ो का बजट
देशनोक(बीकानेर)
देशनोक पालिका में बुधवार को पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा की अध्यक्षता में बजट प्रस्ताव बैठक आयोजित की गई।बैठक में अध्यक्ष मूंधड़ा ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित 31.43 करोड़ का बजट प्रस्ताव अनुमोदन के लिए पेश किया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।बजट प्रस्ताव को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में आय-व्यय का कोई ब्यौरा नही दिया गया है। इससे पूर्व अध्यक्ष मूंधड़ा ने अपने बजट प्रस्ताव भाषण में देशनोक के लिए बिना भेदभाव सर्वांगीण विकास की बात कही।बजट भाषण में क्षेत्रीय विधायक मंत्री भंवरसिंह भाटी का जिक्र किया लेकिन क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम का जिक्र नही किया।इस पर विपक्ष के भाजपाई पार्षदों ने सख्त एतराज जताया।मामला तूल पकड़ता देख अध्यक्ष मूंधड़ा ने गलती स्वीकार कर मामला शांत किया।
बजट कागज़ों पर नही क्रियान्विति महत्वपूर्ण
भाजपा के वरिष्ठ पार्षद नथमल सुराणा ने कहा कि बजट कागज़ों पर व आंकड़ो में लोकलुभावन है लेकिन बजट की क्रियान्विति को लेकर रोडमेप नही है।
अध्यक्ष मूंधड़ा की कथनी व करनी में अंतर
नव गठित देशनोक पालिका बोर्ड की पहली ही बैठक में अध्यक्ष मूंधड़ा के बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास व सर्वदलीय एकता के दावे पर विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए।वरिष्ठ भाजपा पार्षद नथमल सुराणा ने अध्यक्षीय बजट भाषण पर सवाल उठाया।सुराणा का कहना है कि बजट भाषण में क्षेत्रीय विधायक का नाम लिया गया लेकिन क्षेत्रीय सांसद का नाम महज़ इसलिए नही लिया क्योंकि वो भाजपा से है।सर्वांगीण विकास व सर्वदलीय एकता का दावा करनेवाले मूंधड़ा की कथनी व करनी में भारी अंतर है।✍🏻 लक्ष्मीनारायण शर्मा
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...