*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ उत्तर पश्चिम रेलवे के 26 से अधिक स्टेशनों पर हो रही सीसीटीवी से निगरानी
पढ़ें खबर और देखें वीडियो क्लिप
*किशनगढ स्टेशन पर वीडियो निगरानी प्रणाली (वीएसएस) की स्थापना*
यात्रियों को बेहतर सुरक्षा बढ़ाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के किशनगढ स्टेशन पर महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करने के लिए अर्थात् वेटिंग हाॅल, आरक्षण काउण्टर, पार्किंग क्षेत्र, मुख्य प्रवेश/निकास द्वार, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय आदि व्यस्त जगहों पर वीडियो एनालिटिक्स और चेहरे की पहचान प्रणाली के साथ इंटरनेट प्रोटोकाॅल (आईपी) आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली (वीएसएसी) स्थापित करने का कार्य किया गया है।
किशनगढ स्टेशन पर 29 कैमरे लगा दिए गए है। एक बेहतर कवरेज एवं स्पष्ट छवि के लिए, चार प्रकार के फुल एचडी कैमरे-डोम (इनडोर क्षेत्रों के लिए), बुलेट प्रकार (प्लेटफाॅर्मो के लिए), पैन टिल्ट जूम प्रकार (पार्किंग क्षेत्रों के लिए) और अल्ट्रा एचडी-4K कैमरा (महत्वपूर्ण स्थानों के लिए) स्थापित किए गए है। निगरानी के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नियंत्रण कक्ष में कई स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरा लाईव फीड प्रदर्शित किए जाते है। रेलवे स्टेशन पर लगा हुआ प्रत्येक एचडी कैमरा लगभग 1-TB डेटा तथा प्रत्येक 4K कैमरा प्रतिमाह 4-TB डेटा की खपत करता है। इन कैमरों से वीडियो फीड की रिकाॅर्डिंग 30 दिनों के लिए प्लेबैक एवं पोस्ट इंवेट विश्लेषण और जाँच के उद्देश्यों के लिए संग्रहित की जाएगी। महत्वपूर्ण वीडियो को लंबी अवधि के लिए संग्रहित भी किया जा सकता है। इन कैमरा का उपयोग रेलवे स्टेषनों पर यात्रियों एवं रेलवे संपति की सुरक्षा के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता की नगरानी के लिए भी किया जा रहा है।
यह प्रणाली उत्तर पश्चिम रेलवे के भीलवाड़ा, फालना, आबूरोड, अलवर, बांँदीकुई, फुलेरा, पाली मारवाड़, नागौर, रेवाड़ी, भिवानी एवं हिसार सहित 26 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पहले ही स्थापित की जा चुकी है।✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...