🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
21 मार्च को सुजानदेसर में ‘‘ पौधरोपण एवं सम्मान समारोह ’’
March 19, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️ 21 मार्च को सुजानदेसर में ‘‘वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह ’’
चांदमल बाग एवं सुजानदेसर में एकत्रित हो रहे गन्दे पानी को निकालने के लिए पम्पिंग स्टेशन व ढाई किलोमीटर लम्बी पाईप लाईन के निर्माण के लिए आई.आर.यू.डी.पी. के द्वारा दस करोड़ रूपये स्वीकृत कराने तथा पांच करोड़ रूपये नगर विकास न्यास, बीकानेर को जारी करवाने पर डॉ. बी.डी. कल्ला जी का गंगाशहर-सुजानदेसर गोचर विकास एवं पर्यावरण समिति के सेवादारों द्वारा द्वारा सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21.03.2021 को प्रातः 9 बजे स्थान- काली माता मन्दिर के पीछे, बारह महादेव मन्दिर एवं हनुमान मन्दिर, सुजानदेसर में किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्य की डीपीआर बनाने हेतु राशि रूपये 14.85 लाख रूपये प्रशासनीक एवं वित्तीय स्वीकृति भी नगर विकास न्यास बीकानेर को जारी की जा चुकी है।
यह निर्णय आज गंगाशहर-सुजानदेसर गोचर विकास एवं पर्यावरण समिति की मीटिंग जो बारह महादेव मन्दिर सुजानेदसर में आयोजित हुई, उसमें लिया गया। मीटिंग में विजय कुमार गहलोत, बाबूलाल गहलोत, सीताराम कच्छावा, श्यामलाल गहलोत, इन्द्रचन्द कच्छावा, गणेश सांखला, संतोष कुमार गहलोत, बजरंगलाल गहलोत, उमेश सांखला, गोविन्दराम गहलोत आदि उपस्थित हुए।
✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...