🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
21 को होगी कर्मचारी जन जागरण अभियान की शुरुआत: वर्ष 2021 में ही सरकार से होगी आर पार की लड़ाई : प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत अध्यक्ष ने बीकानेर के कर्मचारियों से किया संवाद
March 04, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ 21 को होगी कर्मचारी जन जागरण अभियान की शुरुआत: वर्ष 2021 में ही सरकार से होगी आर पार की लड़ाई : प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत का बीकानेर दौरा चंपावत ने कहा कि 21 मार्च 2021 से मुख्यमंत्री के गृह जिले से होगी कर्मचारी जन जागरण अभियान की शुरुआत: वर्ष 2021 में ही सरकार से होगी आर पार की लड़ाई, बीकानेर के कर्मचारियों से किया संवाद, सामंत कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के मीडिया प्रभारी मनीष विधानी ने अवगत कराया कि प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत गुरुवार को बीकानेर दौरे पर रहे,चंपावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 21 मार्च 2021 से मुख्यमंत्री के गृह जिले से होगी कर्मचारी जन जागरण अभियान की शुरुआत : वर्ष 2021 में ही सरकार से होगी आर पार की लड़ाई, बीकानेर के कर्मचारियों से किया संवाद, सामंत कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार। केसर सिंह चंपावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि सरकार को उन्होंने कोरोना काल के दौरान विभिन्न पत्रों के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों से सरकार को अवगत कराया और सरकार ने आज तक उस पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने अवगत कराया कि सरकार से हमारी प्रमुख मांगे हैं कि संविदा/ निवेदक कार्मिकों को स्थाई करने की नीति लाए सरकार, मंत्रालयिक कर्मचारियों में कनिष्ठ सहायकों का ग्रेड पर 36०० करें एवं सचिवालय पैटर्न लागू करें , पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार, 30.10. 2017 के तहत हुई वेतन कटौती को वापस ले सरकार, जलदाय विभाग में वंचित रहे तकनीकी कर्मचारियों को स्टोर मुंशी बनाए सरकार। एकीकृत महासंघ ने 5 मार्च से हो रहे नर्सेज के आंदोलन को जायज बताते हुए उनका पूर्ण समर्थन किया। सरकार जल्द से जल्द नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करें।सात लाख राज्य कर्मचारी आंदोलन की राह पर।। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने मुख्यमंत्री को सौंपा 27 सूत्रीय मांग पत्र। माननीय मुख्यमंत्री जी अशोक गहलोत को 27 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है, अगर शीघ्र ही निर्णय नहीं लिया जाता है तो प्रदेश भर के सात लाख राज्य कर्मचारी सड़क पर आंदोलन पर होंगे। केसर सिंह चंपावत ने बताया कि संघ की प्रमुख 27 मांगे हैं जिसमें आर्थिक रूप से शोषित जनता जल योजना कर्मी, पंचायत सहायक, एनआरएचएम कर्मी, वन मित्र, कृषि मित्र, पैरा टीचर, मदरसा पैराटीचर, शिक्षाकर्मी, चिकित्सा कर्मी, लोक जुंबिश कर्मचारी, नरेगा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा सहयोगिनी, कंप्यूटर ऑपरेटर,जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन में कार्यरत सलाहकार,अभियंत्रकी महाविद्यालयों एव अशैक्षणिक कर्मचारी , वार्षिक निविदा/ संविदा आधार पर वर्षों से कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लिपिक सफाई कर्मी तकनीकी कर्मचारी, कंप्यूटर कर्मी रोजगार सहायक मनरेगा कर्मी, कुक कम हेल्पर रसोईया, वार्डन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अध्यापिका इत्यादि समस्त कार्मिकों को नियमितीकरण हेतु नीति निर्धारण की जाकर इन्हें नियमित किया जाए।नियमित होने तक समान कार्य समान वेतन मान का नियम लागू किया जाए।संविदा/मानदेय कर्मी/निविदा कर्मी का मानदेय मिनिमम वेजेस/ मिनिमम पे को आधार मानकर तय किया जावे/ एवं पैरा टीचर मदरसा पैरा टीचर्स एवं अन्य को न्यायालय निर्णय अनुरूप समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जावे साथ ही शिक्षाकर्मियों की रोकी गई 2005 की सुविधाओं को लागू किया जाए।सभी संवर्ग में नियमित करते समय संविदा सेवा के अनुभव सातवां वेतनमान लागू करते समय छठे वेतनमान की अनुसूची पंचम के संशोधन ग्रेड पे कटौती को वापस लिया जावे साथ ही लेवल9,ए,9वी,10,10ए को विलोपित/समायोजित करते हुए एसीपी का लाभ दिया जावे तथा 30 10 17 एवं 22.6. 2017 के नोटिफिकेशन द्वारा 57 2013 की अधिसूचना रद्द की गई है उसे वापस लिया जावे, जिससे अल्प वेतनभोगी अधीनस्थ कर्मचारियों को नुकसान से बचाया जा सके। कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे 3600 या मंत्रालयक कर्मचारियों को सचिवालय पैटर्न किया जावे राजस्थान कनिष्ठ अभियंता का वेतनमान पंजाब उत्तराखंड आदि की तरह ग्रेड पे 4800 जावे। ग्रामीण क्षेत्रों वाले सभी सेवारत शिक्षक/कर्मचारीयों को सम्मान मकानकिराया भत्ता/शहरी भत्ता दिया जावे।सभी विभागों के वर्क चार्ज कर्मचारियों का नवीनीकरण करते हुए इन्हें नियमित करते हुए सभी संवर्गमें पदोन्नति की जावे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मैं वंचित योग्यताधारी तकनीकी कर्मचारियों को स्टोर मुंशी बनाया जावे।सेवा से पृथक किए गए संविदा कार्मिकों, कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुदेशक, प्रेरक, विद्यार्थी मित्र को पुनः रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विधि संवत लिया जावे आदि 27 सूत्रीय मांगों का पत्र मुख्यमंत्री जी को भेजा है , 21 मार्च 2021 से मुख्यमंत्री के गृह संभाग जोधपुर से कर्मचारी जन जागरण उद्यान की शुरुआत की जाएगी जिससे प्रदेश के सभी संभागों में चलाया जाएगा। गुरुवार को हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित , प्रदेश सचिव बजरंग कुमार सोनी , जिला सभा अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष पशुपालन कैलाश आचार्य, प्रदेश अध्यक्ष मंत्रालयिक मनीष विधानी, जिला महामंत्री राजकुमार व्यास, स्वास्थ्य विभाग से महिपाल, पवन भाटी, आरिफ, आधुराम चौधरी, इदरीश अहमद, सुधीर, पीएचडी विभाग से तकनीकी जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, मुरली धान चारण, कैलाश मेघवाल, गौरीशंकर देवड़ा, अजय पाल सिंह तवर, आईजीएनपी विभाग से कमल अनुरागी, हितेश अजमानी, मोहन पुरोहित, वन विभाग से जसवीर बरनाला, सुरेंद्र सिंह फौजी, धनराज, रामनारायण बिश्नोई एवं अन्य विभागों से घनश्याम पंचारिया ,मूलाराम उपाध्याय शिक्षक, मनोज , बजरंग, नगर निगम के अशोक चांवरिया, महिला बाल विकास से मनजीत कौर वह सभी घटक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे हैं।। ✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...