🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
डीआरएम कप 2021 : फुटबॉल के सेमीफाइनल और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले हुए
March 19, 2021
0
*BAHUBHASHI* *खबरों में बीकानेर*🎤
👇
👇
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
✍️ डीआरएम कप 2021 : फुटबॉल के सेमीफाइनल और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले हुए उ.प. रेलवे बीकानेर डीआरएम कप 2021 आज दिनांक 19.03.2021 की प्रतियोगिताएं
डीआरएम कप 2021 के चौथे दिन रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बीकानेर में फुटबॉल के सेमीफाइनल और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले हुए।
फुटबॉल में पहला सेमीफाइनल मुकाबला परिचालन विभाग एवं वर्कशॉप के मध्य खेला गया जिसमें वर्कशॉप ने मुकाबला 2-0 से जीता। वर्कशॉप के प्रीतम यादव मैन ऑफ दी मैच रहे।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला यांत्रिक विभाग एवं विधुत विभाग के मध्य खेला गया जिसमें यांत्रिक विभाग ने मुकाबला 4-1 से जीता। यांत्रिक विभाग के शिवराज मैन ऑफ दी मैच रहे। कल फुटबाल का फाइनल मुकाबला वर्कशॉप एवं यांत्रिक विभाग के मध्य खेला जाएंगा।
बैडमिंटन में मेन सिंगिल में वाणिज्य विभाग के हिमासु ने प्रथम स्थान, मेडिकल विभाग के हेमराज ने द्वितीय स्थान एवं परिचालन विभाग के रामलाल चौधरी तीसरे स्थान पे कब्जा किया। बैडमिंटन महिला सिंगल्स में संकेत एवं दूरसंचार विभाग की निशा ब्यडवाल विजेता एवं परिचालन विभाग की निधी चौहान उप विजेता रही।
बैडमिंटन डबल्स में इंजीनियरिंग विभाग के एस सी वर्मा व बालमुकुंद विजेता एवं रामलाल चौधरी व राजेंद्र सुरीला ने उप विजेता के खिताब पर कब्जा किया। डीआरएम कप 2021 में कल से क्रिकेट एवं वॉलीबॉल के मुकाबले शुरू होंगे। ✍🏻
📒 CP MEDIA
📝अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...