*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️
उ.प. रेलवे बीकानेर
डीआरएम कप 2021 का शुभारंभ
बीकानेर मंडल पर आज दिनांक 16.03.2021 से डीआरएम कप 2021 आयोजित किया जा रहा है । इसमें मंडल 12 विभागों की टीमें विभिन्न खेलों में हिस्सा ले रही है । आज के खेलों में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक तथा रस्साकस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
डीआरएम कप 2021 का शुभारंभ आज मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री दामोदर लाल मीणा, मंडल खेलकूद अधिकारी सुरेश कुमार एवं समस्त रेलवे अधिकारी गण की उपस्थिति में 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
100 मीटर रेस में बिजली विभाग के विकास सुरा प्रथम, इंजीनियरिंग विभाग के भागीरथ राम द्वितीय एवं टीआरडी विभाग के सुरेंद्र चौधरी तृतीय स्थान पर रहे ।
200 मीटर दौड़ में इंजीनियरिंग के भागीरथ राम प्रथम, बिजली विभाग के विकास सुरा द्वितीय एवं इंजीनियरिंग विभाग के माहिराम बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे हैं।
लंबी कूद में इंजीनियरिंग विभाग के कमलेश पुरोहित प्रथम, बिजली विभाग के विकास सुरा द्वितीय एवं ऑपरेटिंग विभाग के सुरेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे ।
गोला फेंक प्रतियोगिता में आरपीएफ के मंगल सिंह प्रथम, मैकेनिकल विभाग के वेद प्रकाश द्वितीय एवं ऑपरेटिंग के रिंकू तृतीय स्थान पर रहे ।
रस्साकस्सी प्रतियोगिता में विजेता का खिताब इंजीनियरिंग विभाग एवं उपविजेता का खिताब आरपीएफ विभाग ने प्राप्त किया।
डीआरएम कप 2021 दिनांक 26.03.2021 तक आयोजित होगा ।
उ.प. रेलवे बीकानेर
*हावडा-बाडमेर-हावडा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा के कुछ स्टेशनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हावडा-बाडमेर-हावडा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा के कुछ स्टेशनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री गौरव गौड़ के अनुसार गाडी संख्या 02323, हावड़ा-बाडमेर साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.04.21 से प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 18.50 बजे रवाना होकर रविवार को 07.05 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02324, बाडमेर-हावडा साप्ताहिक सुपरफास्ट त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.04.21 से प्रत्येक बुधवार को बाडमेर से 15.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 05.50 बजे हावड़ा पहुॅचेगी।
*विस्तृत समय-सारणी के लिए यात्री रेलवे की वेबसाईट www.indianrail.gov.in पर या NTES (National Train Enquiry System) पर गाडी के आगमन व प्रस्थान की जानकारी प्राप्त करें।*
✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...