🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
डूंगर काॅलेज में ज्ञान गंगा के चतुर्थ एवं पंचम चरण का शुभारम्भ
February 01, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🌐
✍️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
✒️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📒 CP MEDIA
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️ कार्यालय प्राचार्य, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर 01.02.2021 डूंगर काॅलेज में ज्ञान गंगा के चतुर्थ एवं पंचम चरण का शुभारम्भ बीकानेर 1 फरवरी। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर की पहल पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय , बीकानेर के दो विभागों यथा, राजनीति विज्ञान विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 1- 6 फरवरी के मध्य छः दिवसीय ऑनलाइन शिक्षक संवर्धन कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ.। इसके पहले दिन दोनों ही विभागों में आयोज्य उदघाटन समारोह के अध्यक्ष आयुक्त श्री सन्देश नायक, सह-अध्यक्ष अतिरिक्त आयुक्त श्री बाबूलाल गोयल रहे. उदघाटन प्राचार्य डॉ. जी पी सिंह ने मां सरस्वती का माल्यार्पण और दीप- प्रज्ज्वलन कर किया. राज्य नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राकेश हर्ष , आयुक्तालय प्रतिनिधि डॉ. भावना शर्मा और डॉ. जयवीर सिंह, विभागाध्यक्ष भौतिकी डॉ. एम.डी.शर्मा और विभागाध्यक्ष राजनीति डॉ, नरेन्द्र नाथ उपस्थित रहे. डॉ. विनोद भारद्वाज, राज्य नोडल अधिकारी, नवाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ ने दोनों प्रोग्राम के लिए अपनी शुभ कामनाएं प्रेषित कीं. राजनीति विभाग में जहां देश के प्रख्यात गांधीवादी विचारक प्रो. नरेश दाधीच ने मुख्य वक्ता के रूप में समसामयिक राजनीतिक सिद्धांत- जॉन रौल्स पर अपना भाषण दिया, वहीँ भौतिकी विभाग में मुख्य वक्ता के रूप में विख्यात वैज्ञानिक डॉ. वाई.के.विजय पूर्व निदेशक, सी.डी पी.ई , राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने क्वांटम भौतिकी पर अपना व्याख्यान दिया. जहां भौतिकी के दो अन्य व्याख्यान प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एच.पी.व्यास और प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नोखा के डॉ. रविन्द्र मंगल के रहे, वहीँ राजनीति का दूसरा व्याख्यान श्रीगंगानगर के राजकीय कन्या महाविद्यालय के डॉ. नवीन तिवारी ने दिया. राजनीति विज्ञान के कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. बबीता जैन, संयोजक डॉ. सुनीता गोयल और आयोजन सचिव श्री संदीप महला के योग्य संचालन में प्रथम दिवस का उदघाटन एवं तकनीकी सत्र संपन्न हुआ. मंच संचालन डॉ. बबिता जैन ने किया. विभाग के अन्य संकाय सदस्य डॉ. मैना निर्वाण एवं डॉ. नरेन्द्र कुमार का सहयोग रहा.तकनीकी सहयोग डॉ. सुरेश वर्मा, सहायक आचार्य रसायन शास्त्र ने दिया.पहले दिन के सत्रों में कुल ४८ प्रतिभागियों ने भाग लिया . भौतिकि विभाग कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. एम.डी.शर्मा, संयोजक डॉ. अनामी भार्गव और आयोजन सचिव श्रीमति स्मिता शर्मा के योग्य संचालन में प्रथम दिवस का उदघाटन एवं तकनीकी सत्र संपन्न हुआ. विभाग के अन्य संकाय सदस्य डॉ. अजय नागर, डॉ, अरविन्द शर्मा एवं डॉ. मोनिका क्षेत्रपाल का सहयोग रहा. तकनीकी सहयोग डॉ. हेमेन्द्र भंडारी का रहा.पहले दिन के सत्रों में कुल ४० प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...