*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 आईएबीएमः तीसरे बैच के पूर्व विद्यार्थियों का डिजिटल ‘स्नेह मिलन’ आयोजितदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पूर्व विद्यार्थी
बीकानेर, 1 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के तीसरे बैच के पूर्व विद्यार्थियों का आॅनलाइन स्नेह मिलन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। समारोह में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से पूर्व विद्यार्थी वर्चुअल प्लेटफार्म पर सम्मिलित हुए।संस्थान निदेशक डाॅ. मधु शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। पूर्व निदेशक डाॅ. राजेश शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। निदेशक डाॅ. शर्मा ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत पूर्व विद्यार्थी, विभिन्न सरकारी एवं गौर सरकारी संस्थानों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। यह पूर्व विद्यार्थी विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्रों, कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया सहित अमूल, वेंतेज आर्गेनिक फूड, एच डी एफ सी बैंक, एक्सिस बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट इत्यादि बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च पदों पर नियोजित हैं। उन्होंने बताया कि सम्मिलित होने वाले पूर्व विद्यार्थियों में दब्बीरू वामसीकृष्ण, अमित तैलंग, अमित ठाकुर, उत्तम कुमार पुरोहित, संकलेशवर महंती, निशांत शर्मा, सज्जन सिंह, के महेश्वर रेड्डी, विशाल सिंह, प्रभंजन मिश्रा आदि शामिल रहे।सभी पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा वर्तमान विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। संस्थान पूर्व छात्र प्रकोष्ठ प्रभारी विवेक व्यास ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और बताया कि जनवरी में वृहद स्तर पर संस्थान फाउंडेशन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संस्थान के 460 से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। प्रकोष्ठ के विद्यार्थियों नीरज कुमार झा, सचिन रावत, अरुण कुमार और तकनीकी सहयोगी प्रद्युमन ने विभिन्न व्यवस्थाओं में प्रभावी योगदान दिया।
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...