*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
शहर कांग्रेस कार्यकर्ता बोले किसानों पर हो रहे अत्याचार का हम विरोध करते हैं, गांधी पार्क में दिया सांकेतिक धरना
आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया की आज किसानों पर हो रहे अत्याचार को लेकर गांधी पार्क से 2:00 से 4:00 बजे तक सांकेतिक धरना दिया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गजेन्द्रसिंह सांखला ने कहा कि देश के किसानों के द्वारा दिल्ली में केंद्र सरकार से किसानों के लिए लाए गए कानून के विरोध में चर्चा करने के लिए जो कुछ किया है उसके विरुद्ध में लगातार उनके ऊपर लाठीचार्ज आंसू गैस के गोले छोड़ने वाटर कैनन का प्रयोग करना यह तमाम तरह की अत्याचारी घटनाओं का हम विरोध करते हैं और इस विरोध स्वरूप हम लोग महात्मा गांधी पार्क के आगे 2 घंटे का सांकेतिक धरना रखकर केंद्र की सरकार को इस बात के लिए जताना चाहते हैं किसानों के साथ चर्चा की जाए उनसे बातचीत की जाए ना कि उनके साथ अमानवीय अत्याचारी व्यवहार किया जाए। शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी (सूचना प्रधोगिक विभाग) के जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने कहा देश के किसान हमारे अन्नदाता है और अगर वह लोग अपनी जायज मांगों के लिए केंद्र की सरकार के से वार्ता करने के लिए जाना चाहते हैं तो उनको मिलने से रोकना नहीं चाहिए बल्कि संवैधानिक तरीके से उनसे बैठ कर के बात होनी चाहिए उनकी समस्या का उचित समाधान होना चाहिए इस केंद्र की अत्याचारी सरकार के इन कारनामों का विरोध करते हैं। शहर ज़िला सचिव अब्दुल रहमान लोदरा ने कहा सरकार से इस बात की पुरजोर शब्दों में मांग करते हैं कि वह हमारे अन्नदाता ओं के साथ अति शीघ्र वार्ता रखें और वार्ता रखे उनकी जिन्हें जो मांग है उन मांगों पर चर्चा करके सहानुभूति पूर्ण विचार करके और उसमें समाधान करना चाहिये।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...