*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
29 नवंबर रविवार को आयोजित होंगे विशेष शिविर
संभागीय आयुक्त ने दिए अधिकारियों को फील्ड में भ्रमण के निर्देश
बीकानेर, 27 नवंबर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार 29 नवंबर और 6 दिसंबर को जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन विशेष शिविरों में बीएलओ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बी एल ए समन्वय करते हुए प्रातः 9 से 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने ,हटाने और संशोधन करने के आवेदन प्राप्त करेंगे।
संभागीय आयुक्त और रोल ऑब्जर्वर बीएल मेहरा ने बताया कि सभी निर्वाचन अधिकारियों को इन शिविरों के दौरान सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने के लिए निर्देश देने को कहा गया है। सभी बीएलओ अनिवार्य रूप से शिविर के दिन मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे और अन्य निर्वाचन अधिकारी फील्ड में भ्रमण कर निर्धारित मापदंडों के अनुसार मतदान केंद्रों का निरीक्षण और पर्यवेक्षण करेंगे। मेहरा ने बताया कि भ्रमण की रिपोर्ट शिविर के अगले दिन संभागीय आयुक्त कार्यालय में प्रस्तुत की जाएगी।
✍️
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...