*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
दूल्हे के भाई की हादसे में मौत
जयपुर। शहर के मुरलीपुरा इलाके में शेखावाटी नगर में मकान नंबर 115
की दहलीज पर गुरुवार को घर के बड़े
बेटे के विवाह के बाद विदा होकर आ
रही नई दुल्हन का इंतजार हो रहा था।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर
था। अपने बड़े भाई और भाभी के
स्वागत को आतुर देवर विकास इससे
पहले दर्दनाक सड़क हादसे में दुनियां को
अलविदा कर अपनों को छोड़ गया।
हादसे में जान गंवाने वाला 20 वर्षीय
विकास तीन भाईयों व एक बहन में
सबसे छोटा था। परिवारजनों के मुताबिक
मृतक विकास अभी पढ़ाई ही कर रहा
था। उसके पिता उसके पिता प्रेमचंद
आरएसी की 5 वीं बटालियन, जयपुर में
हेडकांस्टेबल है। विकास के बड़े भाई की
देव उठनी एकादशी पर 25 नवंबर को
शादी थी। घर में पिछले कई दिनों से
खुशी का माहौल था। विकास इनमें
सबसे ज्यादा खुश था। सारी तैयारियां
उसने संभाल रखी थी। भाई की शादी को
लेकर कई अरमां उसने संजो रखे थे। घर
में होनहार और सबका लाड़ला था
विकास। कल दोपहर करीब तीन बजे
बारात निकासी के बाद घर से हसनपुरा
के लिए रवाना हुई। देर शाम को वरमाला
हुई। इसके बाद विकास के बड़े भाई को
आधी रात को फेरों के बंधन में बंधना
था। लेकिन इसके पहले ही वह खाना
खाकर अपने किराएदार भरत कुमार सैनी
के साथ बाइक से घर के लिए रवाना हो
गया। वे सीकर रोड पर पहुंचे। वहां ढेहर
का बालाजी के पास सड़क पर लगे
ट्रेफिक बेरिकेड्स से विकास की बाइक
टकरा गई। दोनों युवक बाइक से
उछलकर दूर गिरे। उनके सिर व अन्य
हिस्सों में गहरी चोट लगी। राहगीरों की
मदद से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया
गया। जहां देर रात करीब डेढ़ बजे दम
तोड़ दिया। खुशियों के बीच ही प्रेमचंद
के घर में मातम छा गया।
✍️
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...