*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
ससुराल वाले वीडियो बनाते रहे, विवाहिता ने आत्मदाह कर लिया
सीकर। सीकर शहर की पिंक
हाउस की गली में रहने वाली विवाहिता का
दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया
है। वीडियो में नजर आ रहा है कि
विवाहिता ने अपने शरीर पर तेल डाल
दिया और आग लगा ली। ससुराल वाले
पीडि़ता को रोकने के बजाय वीडियो बनाते
रहे। विवाहिता को अस्पताल में भर्ती
कराया गया। दो दिन तड़पने के बाद
उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौडज़ी थाने में
मुकदमा दर्ज कराकर ससुराल वालों पर
कार्रवाई की मांग की है। फतेहपुर रोड पिंक
हाउस की गली निवासी पवन टेलर ने
बताया कि उसकी बहन मनीषा की शादी
दिसंबर 2012 को अनिल कुमार निवासी
भोड़की, उदयपुरवाटी के साथ हुई थी।
शादी के बाद उसकी बहन को पति अनिल
कुमार, ससुर रामचंद्र, सास बिदामी देवी,
देवर अमित तथा विकास, काकेर ससुर
गिरधारी और उसकी पत्नी प्रेम ने प्रताडि़त
करना शुरू कर दिया। उससे मारपीट करते
थे। तंग आकर उसकी बहन ने 2019 में
कोतवाली में रिपोर्ट दे दी। इस पर उन
लोगों ने गलती मान ली। परिवार वालों ने
राजीनामा करवाया तो मनीषा को वापस
ससुराल भेज दिया गया। कुछ दिनों बाद
ससुराल वाले फिर प्रताडि़त करने लगे।
आरोप है कि 15 नवंबर को ससुराल
वालों ने उसकी बहन को जान से मारने
की कोशिश की। अखिरकार प्रताडऩा से
तंग आकर उसकी बहन ने 20 नवंबर को
खुद को आग लगा ली। घटना के बाद
उसकी बहन को एसके अस्पताल में लेकर
आए और यहां से उसे जयपुर रैफर कर
दिया। 22 नवंबर को उसकी मौत हो गई।
✍️
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...