*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में गूंजे सबद कीर्तन, संगत ने की अरदास
कोरोना गाइडलाइन्स के साथ मनाया प्रकाशोत्सव
गुरुद्वारों में नवाये शीश,
गूंजे सबद कीर्तन के बोल
बीकानेर (नसं)। सिखों के
प्रथम गुरु नानकदेव की जयंती पर
सोमवार को बीकानेर के गुरुद्वारों में
प्रकाश पर्व मनाया गया। कोरोना काल में
गुरुद्वारों में लोगों की उपस्थिति कम रही।
संचालकों की तरफ से भी कोई बड़ा
आयोजन नहीं रखा गया। सोमवार को
सुबह से विशेष पूजा अर्चना की गई।
बीकानेर के रानी बाजार स्थित गुरुद्वारे
सहित सभी गुरुद्वारों में सोमवार को
सामान्य आयोजन रखा गया। शार्दुल कॉलोनी व
जयनारायण व्यास कॉलोनी के गुरुद्वारों में
भी सिख समाज के लोगों की आवाजाही
सुबह से शुरू हो गई। कोरोना वायरस
की गाइड लाइन्स के कारण यहां ज्यादा
भीड़ एकत्रित नहीं की गई। एक साथ
श्रद्धालु एकत्र होने के बजाय एक के
बाद एक पहुंचकर दर्शन करते रहे और
अपनी अरदास रखते रहे। इस दौरान गुरु
नानकदेव के बताये मार्गों पर चलने की
सीख देने वाले भजन व पाठ भी
नियमित रूप से चलते रहे ।
श्रीकोलायत स्थित गुरुद्वारे में भी इसी
दिन विशेष आयोजन होता है। यहां
बीकानेर सहित अन्य जिलों से भी लोग
आते हैं लेकिन इस बार कोरोना के
कारण बाहरी श्रद्धालुओं का आगमन
बहुत कम रहा। सरोवर के नजदीक होने
के कारण इस गुरूद्वारे का विशेष महत्व
माना जाता है।
✍️
युगपक्ष
📒 CP MEDIA 🙏 मोहन थानवी 🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...