*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर*🎤 🌐
कोरोना : न भूलें बचाव ही उपचार 😷
पहले मास्क लगाएं फिर खबर पढ़ें 🙏
क्लिक करें हैडिंग सुनें 👉
🔊
📰
🙏 मोहन थानवी 🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
क्लिक करें खबर सुनें 👉
🔊 देशनोक में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया उद्घाटन
बीकानेर 30 अक्टुबर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शुक्रवार को देशनोक में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि आगामी समय में महाविद्यालय में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय भी प्रारम्भ किये जावेगें। साथ ही स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिये भी समुचित प्रयास किये जावेंगे। उन्होंने कहा कि देशनोक में महाविद्यालय प्रारम्भ होने से यहां की बालिकाओं को विशेष रूप से उच्च शिक्षा के अवसर मिलेगें। उन्होने कहा कि देशनोक, बज्जू एवं कोलायत तीनों जगह महाविद्यालय प्रारम्भ कर दिये गये हैं, जिससे सम्पूर्ण कोलायत क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नवीन आयाम स्थापित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि भामाशाहों का देशनोक के विकास में हमेशा सराकारात्मक सोच रही है। उन्होंने कहा कि काॅलेज का भवन निर्माण करवाने के लिए देशनोक के भामाशाहों ने पहल करते हुए कहा कि इस काॅलेज के निर्माण में जितनी भी राशि लगेगी वे उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि पहले सत्र में इस महाविद्यालय में 150 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आने वाले सत्रों में यह संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस महविद्यालय में वे सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी,जो बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय और एमएस काॅलेज के विद्यार्थियों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि मां करणी मंदिर निजी प्रन्यास द्वारा महाविद्यालय के लिए भूमि दी जायेगी। उन्होंने इस महा विद्यालय का नाम मां करणी के नाम पर किए जाने की मांग पर कहा कि जब भी इस काॅलेज का नामकरण करने का निणर्य किया जायेगा, मां करणी के नाम पर ही महाविद्यालय का नाम रखा जायेगा।महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. शालिनी मूलचन्दानी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों का निशुल्क पुस्तक वितरण कार्य किया गया जिसमें तीनों विषयों की पाठ्य पुस्तकें भेंट की गयी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलेगा। डाॅ. मूलचन्दानी ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में हिन्दी, राजनीतिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल तथा गृह विज्ञान विषय में कुल 150 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। महाविद्यालय में समुचित संसाधन एवं उपकरणों से सुसज्जित भूगोल एवं गृह विज्ञान की प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में नो मास्क नो एन्ट्री अभियान के तहत मंत्री भाटी ने विद्यार्थियों को निशुल्क मास्क वितरण किये। साथ ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत छात्र छात्राओं एवं संकाय सदस्यों के लिये निर्मित शौचालयों का भी उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर डाॅ. शालिनी मूलचन्दानी द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डूंगर काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह, एम.एस. काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा, डाॅ. रविन्द्र मंगल, डाॅ. भगवाना राम विश्नोई, डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. नरेन्द्र कुमार, डाॅ. बजरंग सिंह राठौड़, डाॅ. नवदीप सिंह, डाॅ. अविनाश जोधा, डाॅ. कैलाश स्वामी, डाॅ. देवेश सहारण, डाॅ. ओम प्रकाश की गरिमामय उपस्थिति रही।काॅलेज के नोडल प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
-----
✍️
📒 CP MEDIA
🙏 मोहन थानवी 🙏
🙏
< 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓
*BAHUBHASHI*
*खबरों में बीकानेर 🎤📺*
🌹📻😆
व्हाट्सअप पर आपकी भेजी सूचना न्यूज सेक्शन तक समय पर नहीं मिलती इसलिए हम उसकी खबर नहीं लिख पाते । विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...